Breaking
Fri. Mar 6th, 2026

असम में बाल विवाह के 4000 से ज्यादा केस दर्ज. 1 हजार से अधिक गिरफ्तार

नई दिल्ली : असम सरकार बाल विवाह पर रोक को लेकर पूरी तरह से एक्शन में हैं। प्रदेश में बाल विवाह के मामले दर्ज करने के बाद अब ताबड़तोड़ गिरफ्तारियां की जा रही है। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि असम में बाल विवाह के खिलाफ राज्य की कार्रवाई में शुक्रवार को 1,800 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया।

सीएम सरमा ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है। उन्होंने लिखा, बाल विवाह निषेध अधिनियम के प्रावधानों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ वर्तमान में राज्यव्यापी गिरफ्तारी चल रही है। अब तक 1800 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

असम के सीएम ने कहा कि उन्होंने पुलिस से बाल विवाह के मामलों में जीरो टॉलरेंस दिखाने को कहा है। सरमा ने कहा, मैंने @assampolice से महिलाओं पर होने वाले अक्षम्य और जघन्य अपराध के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की भावना के साथ काम करने को कहा है। सीएम सरमा ने ट्विटर पर असम पुलिस की रिपोर्ट साझा करते हुए कहा, असम सरकार राज्य में बाल विवाह के खतरे को समाप्त करने के लिए पूरी तरीके से दृढ़संकल्पित है। अब तक असम पुलिस ने राज्य भर में 4,004 मामले दर्ज किए हैं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *