Breaking
Fri. Feb 13th, 2026

खनौरी बॉर्डर पर सुरक्षाबलों से किसानों की भिडंत, गोलीबारी में 02 किसानों की मौत !,पुलिस ने किया इंकार

नई दिल्ली : किसान आंदोलन स्थल से बड़ी खबर आ रही है। खनौरी बॉर्डर से गोलीबारी हुई है। इस गोलीबारी में दो किसान मारे गए हैं। इसके अलावा आंसू गैस के गोलों से भी कई किसानों के चोटिल होने की खबर आ रही है। पंजाब-हरियाणा के इस बॉर्डर पर स्थिति बहुत ही तनावपूर्ण है। केंद्र सरकार के प्रस्ताव को मानने से इनकार के बाद किसान बुधवार को दिल्ली कूच करने पर आमादा हैं। किसान और सुरक्षा बल के जवान पूरी तरह से आमने सामने हैं। अब तक सैंकड़ों राउंड आंसू गैस के गोले दागे गए हैं।

हरियाणा, पंजाब, हिमाचलप्रदेश और राजस्थान से आए किसान सुबह 11 बजे ही सुरक्षाबलों के सामने खड़े हैं। सुरक्षाबलों के साथ आंखमिचौली और तनातनी चल रही है। हरियाणा से सटे सभी बॉर्डर पर तनाव की स्थिति है। शंभू बॉर्डर पर हाईड्रोलिक क्रेन, जेसीबी व बुलेटप्रूफ पोकलेन जैसी भारी मशीनरी लाई गई है। शंभू बॉर्डर पर एक तरफ जहां किसान नेताओं के बीच बातचीत चल रही है। वहीं दूसरी तरफ उग्र हुए किसान और निहंग हरियाणा की बैरिकेडिंग के बिल्कुल नजदीक पहुंच चुके हैं।

हरियाणा पुलिस का आरोप है कि किसान धान की पराली में आग लगा मिर्ची डालकर पुलिस पर हमला कर रहे हैं। इसके अलावा किसानों ने तलवार व गंडासों से भी पुलिस पर हमला किया है। किसानों की तरफ से गोली के खाली खोल भी मिले हैं। अब तक लगभग 10 पुलिस गंभीर गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

हरियाणा पुलिस ने किया मौत से इंकार
हरियाणा पुलिस ने दाता सिंह वाला-खनौरी बॉर्डर पर दो किसानों की मौत को अफवाह करार दिया है। जींद पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार ने कहा कि किसी किसान की मौत नहीं हुई है। आंदोलन में दो पुलिसकर्मी और एक प्रदर्शनकारी घायल हुआ है। वहीं किसान नेता काका सिंह कोटड़ा ने बताया है कि खनौरी बॉर्डर पर 23 साल के शुभकरण सिंह पुत्र चरणजीत सिंह की मौत हो गई है। मृतक के शव को पटियाला के राजिंदरा अस्पताल में रखा गया है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *