Breaking
Fri. Aug 7th, 2026

सर्दी में बिखरने लगी विदेशी पक्षियों की रंगत

आगरा। आगरा के वेटलैंड्स और जल निकायों पर डक, वेडर और शोर बर्ड पहुंच रहे हैं। इन पक्षियों में प्रमुख रूप से ग्रे लैग गूज, नोर्दन शोवलर, कामन टील, पाइड एवोसेट, ग्रेटर कोर्मोरेन्ट, नोर्दन पिनटेल, गार्गेनी, गेडवाल, रफ, कामन कूट, रेड-क्रेस्टेड पोचार्ड, कामन पोचार्ड, रूडी शेल्डक, वेगौन , लिटिल स्टिंट, टैमिनिक स्टिंट, ब्लैक-टेल्ड गोडविट, कामन रेडशेंक, मार्श सेन्डपाइपर, बुड सेन्डपाइपर, ब्लूथ्रोट, सिट्रिन वेगटेल, व्हाइट ब्राउडेड वेगटेल, व्हाइट वेगटेल अच्छी संख्या में दिखाई दे रहे हैं।
सूरसरोवर के अलावा चंबल, खारी और उटंगन नदी में डोमीसाइल क्रेन तो यमुना नदी में ग्रेटर फ्लेमिंगो प्रवास पर है। पक्षी विशेषज्ञ डा. केपी सिंह का कहना है कि इस बार तापमान पक्षियों के अनुकूल है। बरसात का चक्र भी 20 दिन आगे खिसक गया है, जिस वजह से विदेशी पक्षी इस बार मार्च की बजाय अप्रैल तक रूकेंगे। पिछले साल भी रिकार्ड प्रवासी पक्षी वेटलैंड्स पर पहुंचे थे और इस साल मार्च के अंत में उन्होंने अपने देशों के लिए उड़ान भरी थी।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *