Breaking
Fri. Feb 13th, 2026

पीएम मोदी ने देश की पहली अंडरवाटर मेट्रो का किया उद्धाटन , हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

नई दिल्ली : भारत में नदी के नीचे चलने वाली मेट्रो लाइन का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उद्धाटन किया। उन्होंने वर्चुअली माध्यम से ट्रेन को हरी झंडी दिखाई है। पीएम मोदी ने आज अंडरवाटर मेट्रो लाइन के साथ – साथ 15,400 करोड़ रुपए के कई प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास किया। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में हुबली नदी के नीचे बनी देश की पहली मेट्रो सुरंग का काम कोलकता मेट्रो ने 1970 के दशक में शुरू हुआ था, लेकिन केंद्र की मोदी सरकार के पिछले दस साल में इसमें काफी तेजी आई।

इसके बाद पीएम मोदी पहली अंडरवॉटर मेट्रो ट्रेन में सवार हुए। इस दौरान उन्होंने छात्रों के साथ बातचीत की। इसके अलावा उन्होंने कोलकाता में राज्य भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार और राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता और भाजपा विधायक सुवेंदु अधिकारी के साथ यात्रा करते हुए मेट्रो कर्मचारियों से संवाद किया।

हुबली नदी के 33 मीटर नीचे बनाई यह सुरंग इंजीनियरिंग का बेहतर नमूना है। सुरंग की लंबाई लगभग 16.5 किलोमीटर है। इसमें 10.8 किलोमीटर का हिस्सा नदी तल से नीचे बना है। शेष 5.75 किमी प्राजेक्ट जमीन के ऊपर तैयार हुआ है। 8475 करोड़ की लागत से तैयार यह परियोजना कोलकाता मेट्रो की नॉर्थ-साउथ लाइन के एस्प्लेनेड स्टेशन को हावड़ा और सियालदह रेलवे स्टेशनों को जोड़ती है।

पिछले साल अप्रेल में 4.8 किलोमीटर के पहले भूमिगत खंड पर मेट्रो रैक का पहला ट्रायल रन हुआ था। 2009 में शुरू हुए प्रोजेक्ट की डैडलाइन पहले 2015 थी, लेकिन डैडलाइन बढऩे से इसकी लागत भी बढ़ गई। कोलकाता मेट्रो देश का पहला मेट्रो रेलवे स्टेशन है, जो 1984 में शुरू हुआ था। इसके बाद दिल्ली में 2002 में मेट्रो सेवा की शुुरुआत हुई थी।

पानी रोकने के किए गए पुख्ता बंदोबस्त

सुरंग में पानी के प्रवाह और रिसाव को रोकने के लिए कई सुरक्षात्मक उपाय किए गए हैं। इसके लिए इन खंडों में फ्लाई ऐश और माइक्रो सिलिका से बनी कंक्रीट का इस्तेमाल किया गया।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *