Breaking
Sat. Feb 14th, 2026

न शर्म न हया! थाने में अंडरवियर पहन महिलाओं के सामने कुर्सी पर बैठा दारोगा, SP ने किया लाइन हाजिर

  • उन्‍नाव की एक पुलिस चौकी का वीडियो वायरल हो रहा है
  • दरोगा सिर्फ अंडरवियर पहनकर चौकी में बैठे हुए हैं
  • चौकी में चल रहे धार्मिक कार्यक्रम में मौजूद थीं महिलाएं

उन्नाव : यूपी के उन्नाव में एक दारोगा का शर्मनाक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जहां सारी शर्म लिहाज को पीते हुए दारोगा सिर्फ अंडरवियर पहने अपनी कुर्सी पर बैठा रहा। वहीं, पुलिस चौकी में कोई धार्मिक कार्यक्रम चल रहा था, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद थी। इन सबके बीच दरोगा बहुत ही आराम से अर्धनग्न अवस्था में आराम फरमाता नजर आ रहा है। जिसकी वजह से कथा में बैठी महिलाएं और लड़कियां अपना मुंह घुमाकर बैठने को मजबूर हो गईं।

मामला उन्नाव जिले की अचलगंज थाना क्षेत्र की चौकी कोलुहा गाढ़ा का है। यहां उप निरीक्षक राम निवास यादव चौकी इंचार्ज हैं। पुलिस चौकी परिसर में धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्य्रकम में बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद थीं। महिलाएं धार्मिक कार्यक्रम में कलश यात्रा के लिए इकट्ठा हुई थीं। इस बीच वह सभी चौकी परिसर में बैठी भजन कीर्तन कर रहीं थीं। सामने ही चौकी इंचार्ज राम निवास अर्धनग्न अवस्था में कुर्सी पर बड़े आराम से बैठा हुआ था। उनके जिस्म पर कपड़े के नाम पर सिर्फ अंडरवियर था। वह बेफिक्र होकर मोबाइल चला रहा था। दरोगा को इस हालत में देख महिलाएं शर्म से पानी पानी हो रहीं थीं।

दारोगा ने वीडियो जारी कर दी सफाई

एक ओर दारोगा का वीडियो वायरल होने के बाद एसपी सिद्धार्थ शंकर मीणा ने सीओ बीघापुर को जांच करने के आदेश दिए हैं, वहीं दूसरी ओर दारोगा ने खुद वीडियो जारी कर सफाई भी दी है। दारोगा ने सफाई देते हुए कहा कि चौकी में नहाने की व्यवस्था खुले में है। इसलिए मैं जब नहाने गया और बनियान-तौलिया धुली, उतने में ही लाइट चली गई। जब लाइट चली गई तो सोचा अभी थोड़ी देर में लाइट आ जाएगी। इसलिए मैं चौकी पर पड़ी कुर्सी पर बैठ गया। भागवत की कलस यात्रा निकलने वाली थी। महिलाएं आ-जा रही थीं कुछ महिलाएं बैठी भी थीं पर किसी ने मेरा वीडियो बना लिया और फिर वायरल कर दिया।

दरोगा की सफाई नहीं आई काम

रविवार को ही एक और वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ जिसमें राम निवास यादव अपनी सफाई पेश कर रहे हैं। उनका कहना है कि यह सुबह की घटना है। हम नहाने जा रहे थे, तभी बिजली चली गई। बिजली आने के इंतजार में हम कुर्सी पर बैठकर मोबाइल चलाने लगे। उसी समय किसी ने यह वीडियो बना लिया। वीडियो वायरल होने के बाद एसपी सिद्धार्थ शंकर मीना ने पूरे मामले की ने जांच सीओ बीघापुर माया राम को सौंपी है। साथ ही दरोगा जी को कार्यमुक्त करते हुए लाइन हाजिर कर दिया है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *