Breaking
Mon. Feb 23rd, 2026

अयोध्या में युवक की हत्या, 6 टुकड़ों में काटा:सेना की तैयारी कर रहा था; कोतवाली से 250 मीटर दूर वारदात

अयोध्या : अयोध्या में सेना की तैयारी कर रहे 22 साल के युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। उसका शव छह टुकड़ों में मिला। हाथ-पैर, गर्दन और धड़ अलग-अलग थे। युवक घर के बाहर चारपाई पर सो रहा था। पिता रात में जनरेटर में पानी डालने के लिए उठे। उनकी नजर चारपाई के नीचे बह रहे खून पर पड़ी।

यह देखकर वह चौंक गए। फिर बेटे के पास गए तो देखा कि उसकी लाश चारपाई पर टुकड़ों में पड़ी थी। इसके बाद वह चीख पड़े। शोर सुनकर घरवाले दौड़कर पहुंचे। घरवालों की सूचना पर सोमवार रात ढाई बजे पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की। घरवालों ने युवक के सगे चाचा और पड़ोसी पर हत्या का आरोप लगाया है।

वारदात बीकापुर कोतवाली से सिर्फ 250 मीटर की दूरी पर हुई। सुबह पिता रोते-रोते बेहोश हो गए। घरवालों ने पानी के छींटे मारकर उन्हें होश में लाया। बहन भी रो-रोकर बेसुध हो गई। वह बार-बार कह रही थी- भइया, कहां चले गए?

तस्वीरें देखिए-

लाश देखकर पिता राजकुमार वर्मा बेहोश हो गए। घरवालों ने पानी के छींटे मारकर उन्हें होश में लाया। वह पान की दुकान चलाते हैं।

लाश देखकर पिता राजकुमार वर्मा बेहोश हो गए। घरवालों ने पानी के छींटे मारकर उन्हें होश में लाया। वह पान की दुकान चलाते हैं।

बहन सोनी वर्मा भी रो-रोकर बेसुध हो गई। वह बार-बार कह रही थी- भइया, कहां चले गए?

बहन सोनी वर्मा भी रो-रोकर बेसुध हो गई। वह बार-बार कह रही थी- भइया, कहां चले गए?

BSF में जाने के लिए मेडिकल-फिजिकल पास कर चुका था

युवक की पहचान पटेल नगर निवासी दिनेश वर्मा के रूप में हुई है। दिनेश माता-पिता, दो बहनों और दो भाइयों के साथ रहता था। उसके पिता राजकुमार वर्मा बीकापुर बाजार में पान की गुमटी चलाते हैं। इससे परिवार का खर्च चलता है।

घरवालों ने बताया कि दिनेश बीए की पढ़ाई पूरी कर चुका था। वह बीएसएफ में जाने की तैयारी कर रहा था। दिनेश ने हाईस्कूल भारती इंटर कॉलेज से, इंटरमीडिएट शिक्षा दीक्षा खजुरहट से और बीए की पढ़ाई महाराणा प्रताप डिग्री कॉलेज से की थी।

इसी चारपाई पर युवक सो रहा था। फोटो में चारपाई और जमीन पर खून के धब्बे दिख रहे हैं। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच-पड़ताल की।

इसी चारपाई पर युवक सो रहा था। फोटो में चारपाई और जमीन पर खून के धब्बे दिख रहे हैं। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच-पड़ताल की।

पिता बोले- चारपाई के नीचे खून की धार बह रही थी

युवक के पिता राजकुमार वर्मा ने बताया- कल आंधी और बारिश की वजह से बिजली के खंभों पर पेड़ गिर गए थे, जिससे लाइट कट गई थी। रात करीब 10 बजे मैं दुकान से घर आया तो बेटे ने कहा- पापा, बहुत गर्मी लग रही है। जेनरेटर मंगवा दो।

मैंने भाड़े पर जेनरेटर मंगवाया। इसके बाद सभी लोगों ने खाना खाया। एक बेटा खेत में सिंचाई करने गया था। सभी लोग घर के बाहर अलग-अलग जगह सो गए। बेटा छप्पर के पास जाकर चारपाई पर सो गया।

रात करीब एक बजे मैं उठा तो सोचा कि जेनरेटर में पानी डाल दूं। तभी बेटी भी उठकर आई। बोली- पड़ोसी के घर तीन लोग दिख रहे हैं। मैंने कहा- हो सकता है, उनके यहां मेहमान आए हों। फिर मैं बंबे (हैंडपंप) पर हाथ धोने गया।

तभी मेरी नजर चारपाई के पास पड़ी। देखा तो खून बह रहा था। फिर बेटे के पास गया। उसकी लाश देखकर मैं चीख पड़ा। मेरी चीख सुनकर घरवाले आ गए। फिर पुलिस को सूचना दी गई।

युवक के घर पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए हैं। मां रो-रोकर बेसुध हैं। वह बीच-बीच में चीख पड़ती हैं।

युवक के घर पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए हैं। मां रो-रोकर बेसुध हैं। वह बीच-बीच में चीख पड़ती हैं।

पुलिस ने 2 को हिरासत में लिया

SP देहात बलवंत ने बताया – शव पर धारदार हथियार के निशान मिले हैं। मृतक के बड़े भाई विनोद वर्मा ने तहरीर दी है कि जमीन की रंजिश में सगे चाचा अशोक कुमार वर्मा और पड़ोसी रामकृष्ण वर्मा ने मिलकर उनके भाई की हत्या कर दी।

चाचा की पत्नी और पड़ोसी रामप्रकाश वर्मा ने साजिश रचकर पूरी घटना को अंजाम दिलवाया। दो लोगों को हिरासत में ले लिया गया है, जबकि दो आरोपी फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *