Breaking
Thu. Feb 12th, 2026

ऊर्जामंत्री एके शर्मा का बांकेबिहारी मंदिर में विरोध, न पहनाई माला न दिया पटुका-प्रसाद

  • ऊर्जामंत्री एके शर्मा के सामने बांकेबिहारी मंदिर में प्रदर्शन
  • पुलिस ने महिलाओं से छीना ज्ञापन, पर्चा फाड़कर महिलाओं के साथ की अभद्रता

    वृंदावन/मथुरा : प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जामंत्री एके शर्मा शनिवार को ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर पहुंचे। मंदिर प्रांगण में ऊर्जामंत्री को ज्ञापन देने को पहले से ही गले में काला पटुका डाल इंतजार कर रहीं महिलाओं व मंदिर सेवायतों के पास पहुंचकर पुलिस अधिकारियों ने उनके हाथ में लगी तख्तियां फाड़ डालीं और धक्का−मुक्की करके उन्हें मंदिर से बाहर निकलने की हिदायत दी।

    इस पर भी महिलाएं नहीं मानीं और ऊर्जामंत्री के मंदिर में पहुंचते ही न्यास व गलियारा विरोधी नारे शुरू कर दिए। यह देख पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं के साथ अभद्रता शुरू कर दी। उधर, मंदिर में दर्शन को पहुंचे ऊर्जामंत्री एके शर्मा ने आराध्य के दर्शन किए। इस दौरान आराध्य की आरती दर्शन खत्म हुए तो सेवायतों ने न तो ऊर्जामंत्री को प्रसादी माला पहनाई और न ही पटुका और प्रसाद दिया।

    मंत्री के मंदिर आने की जानकारी मिलते ही 15-20 महिलाएं काली पट्टी बांधकर वहां पहुंच गईं। उन्होंने मंत्री को घेर लिया और हाय-हाय, वापस जाओ जैसे नारे लगाए। हंगामा बढ़ता देख अधिकारी मंत्री को मंदिर के गेट नंबर 4 से निकालकर ले गए। महिलाओं ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उनके साथ बदसलूकी की।

    सुबह दर्शन के लिए पहुंचे थे मंत्री

    ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में शनिवार सुबह 11 बजकर 55 मिनट पर एके शर्मा दर्शन के लिए पहुंचे। पहले से मंदिर प्रांगण में ऊर्जामंत्री को ज्ञापन देने के लिए गले में काला दुपट्टा डाले इंतजार कर रहीं महिलाओं के हाथ से सीओ संदीप सिंह ने तख्तियां छीनकर फाड़ डालीं और किसी तरह का प्रदर्शन न करने की चेतावनी भी दी। जिसे देख महिलाओं में आक्रोश उत्पन्न हो गया। इसी बीच मंदिर पहुंचे ऊर्जामंत्री एके शर्मा से महिलाओं ने बात करने की कोशिश की तो पुलिस ने उन्हें धकिया दिया।

    तस्वीरें…

    ऊर्जा मंत्री एके शर्मा महिलाओं के आगे हाथ जोड़ते नजर आए।

    ऊर्जा मंत्री एके शर्मा महिलाओं के आगे हाथ जोड़ते नजर आए।

    एके शर्मा जैसे ही बांके बिहारी के दर्शन करने पहुंचे सेवायतों ने पर्दा गिरा दिया।

    एके शर्मा जैसे ही बांके बिहारी के दर्शन करने पहुंचे सेवायतों ने पर्दा गिरा दिया।

    बांके बिहारी कॉरिडोर का विरोध कर रही महिलाएं काली पट्टी बांधकर पहुंची थीं।

    बांके बिहारी कॉरिडोर का विरोध कर रही महिलाएं काली पट्टी बांधकर पहुंची थीं।

    ऊर्जा मंत्री बोले- सरकार जनता के हित में विकास करती है

    बांके बिहारी के दर्शन के बाद मंत्री एके शर्मा VIP रोड पर जुगल गोस्वामी की गद्दी पर पहुंचे। महिलाएं विरोध प्रदर्शन करते हुए वहां भी पहुंच गई। काफी देर तक नारेबाजी करने के बाद 4 महिलाओं को मंत्री एके शर्मा ने बातचीत के लिए अंदर बुलाया, जहां महिलाओं ने अपनी समस्या बताई।

    ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने कहा- बांके बिहारी का जब भी दर्शन करने का सौभाग्य मिलता है। मैं यहां आता हूं। मैं अपने को बहुत सौभाग्यशाली मानता हूं। रही बात यहां के कॉरिडोर की तो कुछ लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। सरकार कोई भी विकास का काम जनता के हित को ही ध्यान में रखकर ही करती है।

    कॉरिडोर का फैसला सहमति से होगा

    आप देख सकते हैं यहां कितनी भीड़ है, अफरा-तफरी है। सरकार इस बात को लेकर संवेदनशील है। यहां के पुराने लोग, दुकानदार और आने वाले श्रद्धालुओं के हितों को ध्यान में रखा जाएगा। सरकार सबकी सहमति से और सबको साथ लेकर ही निर्णय करेगी।

    हम भी उसी सरकार का हिस्सा हैं, जिस सरकार ने सनातन धर्म के लिए, हिन्दू मान्यताओं के लिए भगवान श्रीकृष्ण, भगवान श्रीराम, भगवान विश्वनाथ, मां विंध्यवासिनी के लिए अनेक प्रकार से सेवा करने का काम किया। हमारा इरादा किसी को पीड़ा देना नहीं है।

    Related Post

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *