Breaking
Thu. Feb 12th, 2026

गोंडा: 15 लोगों से भरी बोलेरो कार नहर में गिरी, 11 की मौत, पृथ्वीनाथ मंदिर जाते समय हादसा

  • हादसे का शिकार हुई बोलेरो कार में कुल 15 यात्री सवार थे, ये सभी लोग पृथ्वीनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करने जा रहे थे, हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई

गोंडा : यूपी के गोंडा में बोलेरो बेकाबू होकर सरयू नहर में गिर गई। हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई। इसमें ज्यादातर एक परिवार के हैं। बोलेरो में 15 लोग सवार थे। यह सभी पृथ्वीनाथ मंदिर जल चढ़ाने जा रहे थे।

हादसा मोतीगंज थाना क्षेत्र में हुआ। स्थानीय लोगों ने पुलिस को हादसे की सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शवों को नहर से बाहर निकाला। मृतकों में पुरुष, महिलाएं और बच्चे शामिल हैं।

हादसे से जुड़े वीडियो सामने आए हैं। इसमें लोग CPR करके बचाने की कोशिश में लगे हुए हैं, लेकिन किसी को होश नहीं आया। मरने वालों की पहचान बीना (35) , काजल (22), महक (12), दुर्गेश, नंदिनी, अंकित, शुभ, संजू वर्मा, अंजू, अनसुइया, सौमिया के रूप में हुई है।

उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया गया कि सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोंडा में हुई दुर्घटना का संज्ञान लिया है और शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने अधिकारियों को घटनास्थल पर पहुंचने और राहत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने घायलों के समुचित उपचार के भी निर्देश दिए हैं।

हादसे में बची एक किशोरी ने बताया-

QuoteImage

हम सभी लोग मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे। जिस वक्त हादसा हुआ, हम भजन गा रहे थे। लेकिन अचानक गाड़ी फिसल गई और नहर में जा गिरी। इसके बाद क्या हुआ, कुछ याद नहीं है। सब कुछ धुंधला सा हो गया।”

मंदिर का आधा सफर हुआ था

एक ग्रामीण ने बताया कि सभी मोतीगंज थाने के सिहा गांव के रहने वाले थे। बोलेरो में प्रह्लाद कसौधन का परिवार और उनके रिश्तेदार थे। हालांकि, वह नहीं थे। प्रह्लाद का गांव में मेवालाल माध्यमिक विद्यालय नाम से इंटर कॉलेज है। वह प्रबंधक हैं। सुबह साढ़े 9 बजे सभी मंदिर दर्शन के लिए निकले थे। गांव से पृथ्वीनाथ मंदिर की 50 किमी है। गाड़ी से आधा सफर यानी 25 किमी पूरा कर लिया था।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *