Breaking
Thu. Feb 12th, 2026

इस राज्य में बसों का चक्का जाम, ड्राइवर से लेकर कंडक्टर तक सभी कर्मचारी हड़ताल पर, जानिए क्या है मांग?

बेंगलुरु : कर्नाटक में सड़क परिवहन निगम के कर्मचारियों की हड़ताल शुरु हो गई है। राज्य के सभी चार सड़क परिवहन निगमों (KSRTC, BMTC, NWKRTC और KKRTC) के परिवहन कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आज से राज्यव्यापी हड़ताल पर जाने का फैसला किया है। हड़ताल के चलते राज्य की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इन सभी संगठनों ने अपने कर्मचारियों का काम से दूर रहने का फैसला किया है। इससे लोगों को आज काफी असुविधाओं का सामना करना पड़ेगा। 

हाई कोर्ट ने दिया था ये आदेश

कर्नाटक हाई कोर्ट ने सोमवार को एक अंतरिम आदेश पारित किया था जिसमें कर्नाटक राज्य सड़क परिवहन निगम कर्मचारियों के ट्रेड यूनियनों की संयुक्त कार्रवाई समिति (JAC) को मंगलवार तक अपनी प्रस्तावित हड़ताल स्थगित करने का निर्देश दिया था।

जानिए क्या बोले परिवहन मंत्री?

परिवहन मंत्री रामलिंगा रेड्डी ने कहा कि सभी को हाई कोर्ट के निर्देश का पालन करना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘क्या कर्मचारी कोर्ट के आदेश का उल्लंघन कर सकते हैं? क्या वे कोर्ट से ऊपर हैं? राज्य सरकार इसे कोर्ट के संज्ञान में लाएगी।’ उन्होंने आगे कहा कि सभी चार आरटीसी के प्रबंध निदेशकों को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सेवाएं चलाने का निर्देश दिया गया है।

प्रतिदिन 40 लाख से ज्यादा यात्री करते हैं सफर

बता दें कि केएसआरटीसी, इसकी उत्तर-पूर्वी और उत्तर-पश्चिमी शाखाएं और बीएमटीसी मिलकर प्रतिदिन 1.1 करोड़ से अधिक यात्रियों को परिवहन सुविधा प्रदान करती हैं। अकेले बीएमटीसी से प्रतिदिन 40 लाख से ज्यादा यात्री यात्रा करते हैं।

कर्मचारियों की ये है मांग

सड़क परिवहन निगम के कर्मचारी 38 महीने (जनवरी 2020 से फरवरी 2023 तक) की बकाया तनख्वाह की मांग कर रहे हैं। इसका अनुमान लगभग 1,785 करोड़ रुपये है। कर्नाटक सरकार ने 2020 में 15% वेतन वृद्धि की घोषणा की थी, लेकिन इस बकाए का भुगतान अभी तक नहीं हुआ है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *