Breaking
Fri. Feb 13th, 2026

महिला ने दरोगा की चोटी पकड़कर खींचा:आगरा के थाने में चले लात-घूसे, कपड़े फाडे़; VIDEO बनाने पर हुआ विवाद

आगरा : आगरा में थाने के अंदर महिला और लेडी दरोगा के बीच जमकर लात-घूसे चले। इसका वीडियो सामने आया है। इसमें दिख रहा कि पीड़ित महिला कि पहले लेडी दरोगा ये हॉट-टॉक होती है। इसी दौरान महिला ने दरोगा को धक्का दे दिया।

लेडी दरोगा और महिला के बीच हाथापाई शुरू हो गई। महिला ने दरोगा की चोटी पकड़कर खींच दिया। किसी तरह से अन्य महिला दरोगा ने दोनों को अलग किया। मामला ट्रांस यमुना का 19 अगस्त का है।

पीड़ित महिला ने आज सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर आरोप लगाया कि मेरे साथ कमरे में बंद करके मारपीट की गई। कपड़े तक फाड़ दिए गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जबरन थाने में बैठाए रखा। घरवालों को सूचना तक नहीं देने दी। न्याय नहीं मिला तो वो सुसाइड कर लेगी।

वहीं, पुलिस ने महिला पर थाने में पुलिसकर्मियों से अभद्रता करने की बात कही है। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किए।

वीडियो में दिख रहा कि महिला और लेडी दरोगा के बीच थाने के अंदर मारपीट हो रही है।

वीडियो में दिख रहा कि महिला और लेडी दरोगा के बीच थाने के अंदर मारपीट हो रही है।

थाने के बाहर भी महिला पुलिसकर्मियों ने पीड़ित महिला के साथ अभद्रता की।

थाने के बाहर भी महिला पुलिसकर्मियों ने पीड़ित महिला के साथ अभद्रता की।

जानिए मामला…

कालिंदी विहार निवासी सरजू यादव ने बताया- सितंबर 2024 में उनके घर पर दिनदहाड़े चोरी हुई थी। उन्होंने ट्रांस यमुना थाने में FIR दर्ज कराई थी। रोप है कि पुलिस ने इस मामले में बिना प्रभावी कार्रवाई किए एफआर लगा दी।

वो दो दिन पहले इस मामले में थाना ट्रांस यमुना गई थीं। वहां थाना प्रभारी रोहित कुमार से FR लगाने के संबंध में पूछा तो उन्होंने केस की जानकारी नहीं होने की बात कही। इस पर थाना प्रभारी ने निलंबित चल रहे दरोगा राजकुमार गोस्वामी को फोन करके बुलाया।

महिला ने रोते हुए आज वीडियो जारी किया है। जिसमें उसने मारपीट का आरोप लगाया है।

महिला ने रोते हुए आज वीडियो जारी किया है। जिसमें उसने मारपीट का आरोप लगाया है।

महिला का आरोप है कि राजकुमार गोस्वामी ने कहा कि ये महिला तो बदतमीज है, ऐसे ही परेशान करती है और ऊपर शिकायत करती है। महिला का कहना है कि उसने इस घटनाक्रम का वीडियो बना लिया था। जैसे ही पुलिसकर्मियों को इसका पता चला तो उन्होंने जबरन मोबाइल छीनने की कोशिश की।

उन्हें कमरे में बंद कर दिया। मारपीट की गई। उनके कपड़े तक फाड़ दिए गए। मेरे खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जबरन थाने में बैठाए रखा। घर वालों को सूचना तक नहीं देने दी।

थाने के अंदर के महिला और लेडी पुलिस कर्मियों के बीच जमकर हॉट टॉक हुई।

थाने के अंदर के महिला और लेडी पुलिस कर्मियों के बीच जमकर हॉट टॉक हुई।

घटना से जुड़े 3 वीडियो सामने आए

  • पहला- इसमें दिख रहा कि महिला और एक लेडी पुलिस कर्मी दोनों आपस में बात कर रहे। महिला ने कहा- मैंने वीडियो बनाया। इस पर महिला पुलिसकर्मी कहती है- किसी को वीडियो बनाने का अधिकार नहीं। इस पर महिला कहती है- नीची आवाज में बात करो। फिर महिला कहती है- क्यों नहीं बनवाऊंगी, मेरे घर में चोरी हुई, अब तक कार्रवाई क्यों नहीं हुई। इसके बाद दोनों के बीच जमकर हॉट-टॉक होती है। महिला कहती है- तू बाहर चल तुझे बताती हूं। थाने के अंदर बैठाकर तूने मुझे मारा।
  • दूसरा- इसे पुलिस ने जारी किया है। इसमें महिला मारपीट करती दिख रही है। पहले महिला, लेड दरोगा को थप्पड़ मारती है, फिर लेडी पुलिस कर्मी उसको थप्पड़ जड़ती है। इस दौरान महिला अभद्र भाषा का प्रयोग करती है।
  • तीसरा: महिला ने रोते हुए जारी किया। इसमें वह महिला कह रही है कि थाना ट्रांस यमुना के SHO समेत पूरे स्टाफ ने उसके साथ मारपीट की। इन लोगों ने मेरे साथ कल अच्छा नहीं किया है। कमरे में बंद कर कपडे़ तक फाड़ दिए। अगर मुझे न्याय नहीं मिलेगा तो मैं सुसाइड कर लूंगी। इसका जिम्मेदार थाने का स्टाफ होगा। मेरे चेहरे पर चोट के निशान हैं। मुझे न्याय चाहिए, बस न्याय चाहिए, और कुछ नहीं।

ACP छत्ता पीयूष कांत राय ने बताया

QuoteImage

महिला ने थाने में घुसकर महिला पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट अभद्रता की। इसके बाद अब वह अपने बचाव के लिए सोशल मीडिया पर गलत वीडियो पोस्ट कर रही है। इस मामले में महिला के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई कर पेश किया गया था।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *