Breaking
Thu. Feb 12th, 2026

पंजाब के 12 जिलों में बाढ़, 29 लोगों की मौत:उत्तराखंड में स्कूल बंद; दिल्ली में यमुना का जलस्तर बढ़ा, कई कॉलोनियां खाली कराई गईं

पठानकोट/शिमला/गुरुग्राम/दिल्ली : पंजाब, हिमाचल, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, दिल्ली समेत उत्तर भारत में बारिश जारी है। पंजाब के पठानकोट, फिरोजपुर समेत 12 जिले एक हफ्ते से बाढ़ की चपेट में हैं।

राज्य में 1,312 गांवों के 2.56 लाख से ज्यादा लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। अब तक 29 लोगों की मौत हो गई है। भिवानी, हिसार, सिरसा, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र और पंचकूला में आज कुछ स्कूलों में छुट्‌टी कर दी गई है। गुरुग्राम के दफ्तरों में कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम के आदेश जारी किए गए हैं।

उधर, दिल्ली में यमुना नदी के खतरे के निशान को पार करने के बाद मंगलवार को ट्रांस-यमुना क्षेत्र की कई कॉलोनियों में पानी घुस गया। यमुना बाजार, मयूर विहार और आसपास के इलाकों की कॉलोनियों में रहने वाले लोगों को अपना जरूरी सामान लेकर राहत शिविरों में जाने की अपील की है।

यमुना से सटे निचले इलाकों में लोग मंगलवार को जरूरी सामान लेकर राहत शिविर में गए।

यमुना से सटे निचले इलाकों में लोग मंगलवार को जरूरी सामान लेकर राहत शिविर में गए।

मयूर विहार और आसपास के इलाकों की कॉलोनियों में मंगलवार को 4 से 5 फीट तक पानी भर गया।

मयूर विहार और आसपास के इलाकों की कॉलोनियों में मंगलवार को 4 से 5 फीट तक पानी भर गया।

उत्तराखंड के सभी 13 जिलों में स्कूल-कॉलेज बंद हैं। सोमवार को उत्तराखंड में केदारनाथ मार्ग पर लैंडस्लाइड से दो लोगों की मौत हो गई और 6 घायल हो गए। भारी बारिश के कारण चार धाम यात्रा 5 सितंबर तक स्थगित कर दी गई है।

हिमाचल प्रदेश में इस साल अगस्त की बारिश ने 76 साल का रिकॉर्ड तोड़ा दिया। बीते महीने सामान्य से 68% ज्यादा (256.8 mm) बारिश हुई। यह 1949 के बाद से सबसे ज्यादा है।

शिमला में पिछले 24 घंटे में लैंडस्लाइड और मकान गिरने से 4 लोगों की मौत हो गई है। मौसम विभाग ने मंगलवार को हिमाचल के 6 जिलों में बहुत तेज बारिश का रेड अलर्ट है। 8 जिलों में स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे।

बाढ़-बारिश की तस्वीरें…

हरियाणा के गुरुग्राम के सेक्टर-10 में मंगलवार को सड़क पर पानी भरने के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

हरियाणा के गुरुग्राम के सेक्टर-10 में मंगलवार को सड़क पर पानी भरने के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

हिमाचल प्रदेश के सुजानपुर में मंगलवार सुबह लैंडस्लाइड हुई। पहाड़ी से बड़े-बड़े चट्टान गिरने से सड़क बंद हो गई है। JCB मशीन से मलबा हटाया जा रहा है।

हिमाचल प्रदेश के सुजानपुर में मंगलवार सुबह लैंडस्लाइड हुई। पहाड़ी से बड़े-बड़े चट्टान गिरने से सड़क बंद हो गई है। JCB मशीन से मलबा हटाया जा रहा है।

पंजाब के रूपनगर जिले में भाखड़ा नहर 12 जगहों से टूट गई। तेज धार में नहर का पानी सड़क के आर-पार बह रहा है।

पंजाब के रूपनगर जिले में भाखड़ा नहर 12 जगहों से टूट गई। तेज धार में नहर का पानी सड़क के आर-पार बह रहा है।

छत्तीसगढ़ के सुकमा में सोमवार को भारतीय वायु सेना ने 12 घंटे से बाढ़ में फंसे एक व्यक्ति का Mi-17V5 हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू किया।

छत्तीसगढ़ के सुकमा में सोमवार को भारतीय वायु सेना ने 12 घंटे से बाढ़ में फंसे एक व्यक्ति का Mi-17V5 हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू किया।

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में आज भारी बारिश

उत्तराखंड के देहरादून में तेज बारिश जारी

दिल्ली में बाढ़ के पानी में घिरा मजनू का टीला इलाका

दिल्ली: यमुना नदी का जलस्तर बढ़ा, निचले इलाकों में पानी भरा

दिल्ली में भारी बारिश के बाद यमुना नदी का जलस्तर बढ़ गया है। पानी बढ़ने से नदी के आसपास बसे निचले इलाकों में बने घरों और झुग्गियों को नुकसान पहुंचा है।

मजनू का टीला इलाके से सामने आई ताजा तस्वीरों में बाढ़ जैसा दृश्य दिखाई दे रहा है। कई घरों में पानी भर गया है और लोग परेशान हैं। प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिए हैं तथा प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी है।

अधिकारियों के अनुसार, यदि बारिश का सिलसिला जारी रहा तो जलस्तर और बढ़ सकता है, जिससे खतरा और बढ़ेगा।

पंजाब में 12 जिलों में 2.56 लाख प्रभावित, 129 राहत शिविर बनाए

पंजाब के राजस्व, पुनर्वास और आपदा प्रबंधन मंत्री एस हरदीप सिंह मुंडियां ने मंगलवार को बताया कि बाढ़ से 12 जिलों में 2.56 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं।

इससे हजारों लोग बेघर हो गए। जन-जीवन, संपत्ति, फसलों तथा पशुधन को भारी नुकसान पहुंचा है।उन्होंने बताया कि अब तक 15,688 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है। सबसे अधिक गुरदासपुर में 5,549 लोग हैं।

इसके बाद फिरोजपुर में 3,321, फाज़िल्का में 2,049, अमृतसर के 1,700, पठानकोट में 1,139 और होशियारपुर में 1,052 लोग शामिल हैं।राज्य सरकार ने 129 राहत शिविर स्थापित किए हैं। इनमें 7,144 लोग रह रहे हैं।

कुल्लू में भूस्खलन, 3 मंजिला इमारत ढही

हिमाचल के कुल्लू जिला के आनी बस स्टेंड में आज सुबह 10 बजे भूस्खलन के बाद 3 मंजिला मकान भरभराकर गिर गया। हालांकि, इसमें जनहानि नहीं हुई। यह बिल्डिंग साल 2023 में खाली करवा दी गई। इससे आसपास के मकानों को भी खतरा पैदा हो गया है।

हिसार में 150 साल पुरानी बिल्डिंग गिरी, एक बच्चा बचा

हिसार में अंग्रेजों के जमाने में बनीं 150 साल पुरानी बिल्डिंग बारिश की वजह से मंगलवार को गिर गई। गांधी चौक के पास इस बिल्डिंग के गिरने से स्कूल जा रहा बच्चा बाल-बाल बच गया।

यमुना नदी का जल स्तर बढ़ा, ड्रोन फुटेज में देखिए

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *