Breaking
Wed. Feb 11th, 2026

पंजाब में 60 लाख आबादी प्रभावित, 1000 से ज्यादा मौतों पर रो उठी मानवता, महिलाओं ने संभाला मोर्चा

  • बाढ़ के चलते भारत और पाकिस्तान के पंजाब में भयंकर तबाही मच रही है, इन दोनों जगहों पर बाढ़ के चलते बहुत बड़ी आबादी प्रभावित हुई है

पंजाब : भारत और पकिस्तान दोनों ही देशों के पंजाब प्रांत में बाढ़ के चलते लगातार तबाही मच रही है। पाकिस्तान के पंजाब में जून महीने से लगातार बाढ़ के चलते तबाही की खबरें आ रही हैं जबकि भारत के पंजाब में पिछले दो सप्ताह में बाढ़ से तबाही का जो मंजर पेश हुआ है, उसे देखकर मानवता कांप उठी है।

भारत-पाकिस्तान बाढ़ से करीब 1000 की जा चुकी जान

900 Killed in Pakistan Flood: संयुक्त राष्ट्र के जारी किए आंकड़ों के अनुसार, पाकिस्तान में अबतक बाढ़ से करीब 900 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं भारत के पंजाब में अब तक करीब 50 लोगों की जान बाढ़ के चलते जा चुकी है। पाकिस्तान में राबी, सतलुज और चेनाब नदी में आई बाढ़ के चलते करीब 4100 गांवों की आबादी प्रभावित हुई। यह बताया जा रहा है कि पाकिस्तान में बाढ़ के चलते 40 लाख से ज्यादा आबादी बुरी तरह से प्रभावित हुई है, वहीं भारत के पंजाब में 20 लाख के करीब आबादी को पेरशानियां उठानी पड़ी है। पाकिस्तान में करीब 15 लाख लोग बाढ़ के चलते विस्थापित हुए हैं जबकि भारत के पंजाब में 3.5 लाख से ज्यादा लोगों को यह सब झेलना पड़ा है।

पंजाब में 1620 वर्ग किलोमीटर दायरे में फसलें हुई तबाह

Punjab Flood displacement: भारत में पंजाब के 23 जिले पूरी तरह से बाढ़ की चपेट में हैं। यहां प्रभावित 2050 गांवों में कुल 3 लाख 88 हजार लोगों को बाढ़ के चलते बेघर होना पड़ा है। राज्य में खेती-किसानी पूरी तरह से तबाह हो गई है। राज्य सरकार के आंकड़ों के अनुसार कुल 1,76,980.05 हेक्टेयर जमीन पर लगी फसलें तबाह हो चुकी हैं। पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री के अनुसार, राज्य के स्वास्थ्य ढांचों का नुकसान 780 करोड़ के पार चला गया है।

पंजाब में बाढ़ की त्रासदी से मोर्चा ले रही हैं स्त्रियां

भारत में पंजाब के बाढ़ प्रभावित 23 ज़िलों में हज़ारों महिलाएं ऐसी ही परिस्थितियों से जूझ रही हैं लेकिन कुछ औरतों ने इन हालातों से मोर्चा लेने की ठान ली और वे अपने घरों से निकल मदद के लिए दिन और रात एक कर रही है। ये वो महिला स्वयंसेवक हैं जो किसी संगठन से नहीं जुड़ी हैं और ना ही किस संगठन की कार्यकर्ता हैं। ये वो महिलाएं जो इंसानियत को बचाने के लिए बाढ़ग्रस्त बस्तियों में पहुंचकर दवाइयां बांट रही हैं। वे ठेलों में पीड़ितों के लिए खाना बना रही हैं और बाढ़ को रोकने के लिए पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रही हैं। इस काम में कुछ महिला अधिकारियों ने भी नेतृत्व संभाल लिया है। पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी युवराज सिंह ने भी एक्स पर एक पोस्ट करते हुए इनके कार्यों की सराहन की है।

पाकिस्तान में तीन साल पहले भी मची थी बाढ़ से तबाही

वर्ष 2022 में भी पाकिस्तान में बाढ़ से भयंकर तबाही मची थी। बाढ़ के चलते पाकिस्तान का एक तिहाई इलाका डूब गया था। 3 करोड़ 30 लाख लोग बाढ़ की चपेट में आए थे और 1730 लोगों की जान गई थी। इस साल बाढ़ के चलते 35,20,34,80,00,000 रुपये का नुकसान हुआ था।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *