Breaking
Fri. Feb 13th, 2026

वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान:गिल कप्तान, जडेजा उपकप्तान, 2 अक्टूबर से अहमदाबाद में पहला टेस्ट

दैनिक उजाला, स्पोर्ट्स डेस्क : वेस्टइंडीज के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है। शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम में 15 मेंबर्स को चुना गया है। स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को उपकप्तान बनाया गया है। रेगुलर उपकप्तान ऋषभ पंत इंग्लैंड दौरे पर चोटिल हो गए थे, वे अभी पूरी तरह फिट नहीं हुए हैं। BCCI ने गुरुवार को दुबई में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर टीम का ऐलान किया।

सीरीज का पहला मुकाबला 2 अक्टूबर से अहमदाबाद में खेला जाएगा। दूसरा टेस्ट 10 अक्टूबर से दिल्ली में होगा।

QuoteImage

उम्मीद है कि पंत साउथ अफ्रीका के खिलाफ घरेलू टेस्ट (नवंबर में) के लिए उपलब्ध होंगे।QuoteImage

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में भारत तीसरे नंबर पर भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाली यह दो मैचों की सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 का हिस्सा है। फिलहाल भारत पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर है। भारत ने हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज 2-2 से ड्रॉ कराई थी। वहीं, वेस्टइंडीज अब तक खेले गए तीनों मैच हारकर छठे स्थान पर है।

इस WTC साइकिल में भारत की पहली होम सीरीज है। वहीं वेस्टइंडीज की घर से बाहर पहली सीरीज है।

भारतीय टीम जून-जुलाई में इंग्लैंड दौरे पर 5 मैचों की टेस्ट सीरीज 2-2 से ड्रॉ कराई थी।

भारतीय टीम जून-जुलाई में इंग्लैंड दौरे पर 5 मैचों की टेस्ट सीरीज 2-2 से ड्रॉ कराई थी।

क्या जगदीसन को प्लेइंग-11 में मौका मिलेगा?

टेस्ट टीम के रेगुलर उपकप्तान ऋषभ पंत की गैरमौजूदगी में ध्रुव जुरेल वेस्टइंडीज सीरीज में भारत के मुख्य विकेटकीपर होंगे। जुरेल ने इंग्लैंड के खिलाफ एंडरसन-तेंडुलकर ट्रॉफी के आखिरी दो टेस्ट में विकेटकीपिंग की थी। वह इस समय लखनऊ में ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ खेल रहे हैं।

एन जगदीसन, जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ ओपनिंग करने के साथ जुरेल के साथ कीपिंग की जिम्मेदारी भी साझा की थी, बैकअप विकेटकीपर के रूप में टीम में शामिल किए गए हैं।

करुण नायर और अभिमन्यु ईश्वरन ड्रॉप

टीम से करुण नायर और शार्दुल ठाकुर को ड्रॉप किया गया है, जो इंग्लैंड दौरे पर टीम में शामिल थे। अभिमन्यु ईश्वरन को भी टीम में शामिल नहीं किया गया।

नीतीश रेड्डी और देवदत्त पडिक्कल को मौका

इस सीरीज के लिए आंध्र प्रदेश के नीतीश रेड्डी और कर्नाटक के देवदत्त पडिक्कल को भी टीम में शामिल किया गया है। पडिक्कल हाल ही में ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ 150 रन की पारी के बाद चर्चा में आए। उन्होंने पिछले साल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ टेस्ट में नंबर 3 पर बल्लेबाजी की थी, जहां उन्होंने 0 और 25 रन बनाए थे। नीतीश सात टेस्ट खेल चुके हैं और ऑलराउंडर के रूप में अहम भूमिका निभा सकते हैं।

7 साल बाद भारत में टेस्ट सीरीज खेलेगी वेस्टइंडीज

वेस्टइंडीज टीम 7 साल बाद भारत में टेस्ट सीरीज खेलने के लिए आ रही है। विंडीज ने 2018 में पिछली सीरीज 2-0 से गंवाई थी।

वेस्टइंडीज की टेस्ट टीम

रोस्टन चेज (कप्तान), तेजनारायण चंद्रपॉल, ब्रैंडन किंग, केवलोन एंडरसन, शाई होप, जोन कैंपबेल, एलिक एथनाज, टेविन इमलाक, जस्टिन ग्रीव्स, एंडरसन फिलिप, अल्जारी जोसेफ, शमार जोसेफ, जेडन सील्स, खैरी पियरी और जोमेल वारिकन।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *