Breaking
Sun. Apr 12th, 2026

योगी बोले- कानून व्यवस्था बिगड़ी तो उपद्रवियों को कुचल देंगे:लखनऊ में लगे आई लव बुलडोजर के पोस्टर; बाराबंकी में पोस्टर फाड़ने पर हंगामा

उत्तर प्रदेश : यूपी के बरेली-मऊ में जुमे पर ‘आई लव मोहम्मद’ विवाद को लेकर बवाल हो गया। पुलिस ने हालात पर काबू पाने के लिए लाठीचार्ज किया। शुक्रवार देर रात CM योगी ने अफसरों के साथ हाईलेवल मीटिंग की।

कहा- प्रदेश में कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की किसी भी कोशिश को सरकार कुचल देगी। दशहरा बुराई और आतंक के दहन का पर्व है। उपद्रवियों पर ऐसी कार्रवाई होगी कि वे दोबारा कभी गलती की सोच भी नहीं सकेंगे। कार्रवाई के लिए किसी और समय का इंतजार न करें। यही समय है, सही समय है।

इधर, लखनऊ के समता मूलक चौराहे पर नई होर्डिंग लगवा दी गई। जिस पर लिखा है- ‘आई लव श्री योगी आदित्यनाथ जी’ और ‘आई लव बुलडोजर’।

वहीं, बाराबंकी में देर रात आई लव मोहम्मद के पोस्टर फाड़ने पर हंगामा हो गया। इस दौरान काफी संख्या में पुलिस पहुंच गई और हालात काबू में किया।

सीएम योगी ने प्रदेश के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की और उपद्रवियों के खिलाफ तत्काल FIR दर्ज की जाए

सीएम योगी ने प्रदेश के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की और उपद्रवियों के खिलाफ तत्काल FIR दर्ज की जाए

I Love Muhammad विवाद कानपुर से शुरू

यह विवाद उत्तर प्रदेश के कानपुर में 4 सितंबर से शुरू हुआ। बारावफात (ईद मिलाद-उन्नबी) के जुलूस के दौरान एक समूह ने I Love Muhammad लिखा एक बैनर/लाइटबोर्ड जुलूस मार्ग पर लगाया। स्थानीय हिंदू संगठनों ने इसका विरोध किया।

पुलिस ने बैनर हटाए गए और 9 लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज की। 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई। बाद में यह विवाद बढ़ गया और कई अन्य शहरों व राज्यों में ‘I Love Muhammad’ के समर्थन में रैलियां, बैनर और पोस्टर लगे। हिंदू समुदाय ने इसके जवाब में “I Love Mahadev/Mahakaal” जैसे बैनर लगाए।

वाराणसी में ‘आई लव मोहम्मद’ जुलूस निकालने पर 4 गिरफ्तार

वाराणसी में बिना अनुमति के ‘आई लव मोहम्मद’ का जुलूस निकालने पर पुलिस ने 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं लोहता इलाके में ‘आई लव मोहम्मद’ पोस्टर के साथ निकले जुलूस में सिर तन से जुदा के नारे लगने पर पुलिस ने 12 लोगों पर FIR दर्ज की है।

लखनऊ में ‘आई लव बुलडोजर’ की होर्डिंग लगी

यूपी में आई लव मोहम्मद के बवाल के बीच लखनऊ में आई लव बुलडोजर लिखी होर्डिंग लगवा दी गई हैं। BJP नेता अमित त्रिपाठी ने कई सड़कों के किनारे ये होर्डिंग लगवाई हैं। इन पर ‘आई लव श्री योगी आदित्यनाथ जी’ और ‘आई लव बुलडोजर’ लिखा है। ये होर्डिंग वीवीआईपी चौराहा, समता मूलक चौराहा और जानकीपुरम में लगाई गई हैं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *