Breaking
Sat. Mar 14th, 2026

बलदेव में स्मार्ट मीटर उपभोक्ता बिलिंग को लेकर परेशान, एसई देहात बोले सभी की समस्या नहीं देख सकता

  • एसई देहात अभी तक सिर्फ एक बार ही किया बिजली घर का निरीक्षण, उपभोक्ताओं की हजारों के शिकायतों के बाद भी दोबारा निरीक्षण को नहीं पहुंचे

दैनिक उजाला, बलदेव/मथुरा: पिछले दो वर्षों से विद्युत जर्जर और खस्ताहाल अव्यवस्थाओं से जूझ रहा बलदेव को देखने वाला कोई अधिकारी नहीं है। हजारों शिकायतें एसई देहात और चीफ इंजीनियर तक पहुंची, लेकिन क्या मजाल किसी ने झांककर तक भी बलदेव को देखा हो।

बलदेव बिजली घर पर पूछने पर पता चलता है कि वर्तमान एसई देहात ने जबसे कार्यभार संभाला अब तक वह सिर्फ एक बार ही बलदेव बिजली घर पहुंचे। उसके बाद दोबारा झांके तक नहीं। इससे प्रतीत होता है कि लंबे समय तक निरीक्षण न करना बलदेववासियों की समस्याओं को जस की तस बनाये रखना है।

अभी हाल ही में निवरी रोड निवासी सुनील बाबू उपभोक्ता कहते हैं कि जिस प्रकार प्रदेश सरकार स्मार्ट मीटर लगाने को लेकर जोर पकड़ रही है या प्रचार प्रसार कर रही है, लेकिन अधिकारी जमीनी स्तर पर उसे धता बता रहे हैं। 15 अक्टूबर को घर पर लगा मीटर 7 नवंबर होने के बाद भी ऑनलाइन फीडिंग नहीं हुआ। आसपास जिन्होंने स्मार्ट मीटर नहीं लगवाया इससे अच्छा तो वहीं ठीक हैं।
उन्होंने बताया वाट्सएप पर एसई ने यह समस्या देख भी ली, लेकिन समस्या के समाधान को आगे नहीं आये। आखिर ऐसी स्थितियों में स्मार्ट मीटर पर उपभोक्ताओं को विश्वास ही नहीं रहेगा कि यह परेशानी में नहीं डालेगा। ऐसे कई स्मार्ट मीटर उपभोक्ता परेशान हैं।

एसई देहात विजय मोहन खेड़ा से पूछने पर उन्होंने बताया कि वह 2 लाख 70 हजार से अधिक उपभोक्ताओं को देख रहे हैं। हर किसी की समस्या का समाधान संभव नहीं है।

स्मार्ट मीटर के बारे में एक भी दिन नहीं समझाया

एसई देहात के निरीक्षण की बात की जाय तो वह निरीक्षण पर अक्सर देखे ही नहीं जा सकते। मथुरा जिले के देहात में काफी कम संख्या में उपभोक्ता स्मार्ट मीटर लगवा रहे हैं। बावजूद इसके एसई देहात लोगों तक अपनी पहुंच नहीं बना पा रहे हैं कि उन्हें स्मार्ट मीटर के बारे में साफतौर पर जानकारी दी जाय कि इसके क्या लाभ हैं?

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *