Breaking
Wed. Mar 4th, 2026

साल का पहला सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल को

नई दिल्ली : 20 अप्रैल को शुरू होने वाला सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse) प्रातः 7:05 पर शुरू होगा, ग्रहण का खग्रास प्रातः 8:07 पर होगा। इस सूर्य ग्रहण का मध्यकाल सुबह 9:45 तक होगा, वहीं इस सूर्य ग्रहण की समाप्ति दोपहर 12:24 तक होगी। इस तरह अप्रैल में लग रहे खग्रास सूर्य ग्रहण की कुल अवधि 5 घंटे 22 मिनट होगी।

हालांकि यह देश में पूर्णतया दृष्ट नहीं होगा। यह शायद ही भारत में दिखे, फिर भी इस खगोलीय घटना का विभिन्न राशियों पर प्रभाव पड़ना तय है। ज्योतिषीय आकलन के अनुसार इसके प्रभाव से तीन राशि के जातकों के मान सम्मान में कमी आ सकती है।

दरअसल सूर्य ग्रहण और चंद्रग्रहण की घटना एक खगोलीय घटना है। बता दें कि पृथ्वी अपनी धूरी पर सूर्य का चक्कर लगाती रहती है। इस दौरान सूर्य जब सूर्य और पृथ्वी के बीच चंद्रमा आ जाता है तो पृथ्वी के उस हिस्से में आंशिक किरणे आती हैं या अंधेरा छा जाता है। पृथ्वी से देखने पर सूर्य दिखाई नहीं देता है। यह समय मात्र कुछ घंटों के लिए होता है। पृथ्वी और सूर्य के बीच चंद्रमा के आने से होने वाले इस घटना क्रम को सूर्य ग्रहण कहते हैं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *