Breaking
Thu. Feb 12th, 2026

UP-राजस्थान समेत 6 राज्यों में 10 दिन शीतलहर का अलर्ट: MP के 6 जिलों में पारा 10 डिग्री से नीचे; तमिलनाडु-पुडुचेरी में तेज बारिश

नई दिल्ली : सर्दी के इस सीजन (दिसंबर से फरवरी) के बीच मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब और महाराष्ट्र में कोल्डवेव सामान्य से ज्यादा दिन रह सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक इन राज्यों में आमतौर पर 4-6 दिन कोल्डवेव रहती है। जो कि इस बार 10 दिन रह सकती है।

मध्य प्रदेश में 5-6 दिसंबर से कड़ाके की ठंड शुरू होगी। वहीं शीतलहर भी चलेगी। मंगलवार से रात के पारे में 2 से 3 डिग्री की गिरावट होने की संभावना है। इससे पहले बीती रात भोपाल, इंदौर समेत प्रदेश के 6 जिलों में पारा 10 डिग्री से नीचे रहा।

राजस्थान में इस बार दिसंबर से फरवरी तक कड़ाके की सर्दी पड़ने का अनुमान है। इस दौरान शीतलहर के दिन सामान्य से ज्यादा रहने और न्यूनतम तापमान भी सामान्य से नीचे रहने का अलर्ट है। वहीं चूरू, झुंझुनूं और सीकर में 3-5 दिसंबर तक शीतलहर चलने का यलो अलर्ट है।

दूसरी तरफ साइक्लोन दितवाह के असर के चलते तमिलनाडु और पुडुचेरी के समुद्री तट के इलाकों में जमकर बारिश जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक दितवाह कमजोर हो गया। वहीं सोमवार को बारिश के चलते चेन्नई एयरपोर्ट से 10 उड़ानें रद्द की गईं। कई इलाकों में पानी भर गया। बारिश का असर आज भी जारी रहेगा।

जम्मू-कश्मीर के शोपियां में बर्फ जमने लगी है। इस दौरान सड़कों पर 2-3 इंच बर्फ जमी नजर आ रही है।

जम्मू-कश्मीर के शोपियां में बर्फ जमने लगी है। इस दौरान सड़कों पर 2-3 इंच बर्फ जमी नजर आ रही है।

चेन्नई में चक्रवाह दितवाह के असर के चलते तेज बारिश जारी है। गलियों में पानी भरा है।

चेन्नई में चक्रवाह दितवाह के असर के चलते तेज बारिश जारी है। गलियों में पानी भरा है।

चेन्नई में चक्रवाह दितवाह के असर के चलते मरीना बीच पर समुद्र में ऊंची लहरे उठीं।

चेन्नई में चक्रवाह दितवाह के असर के चलते मरीना बीच पर समुद्र में ऊंची लहरे उठीं।

चेन्नई में तेज बारिश और आंधी का असर मंगलवार को भी जारी रहेगा।

चेन्नई में तेज बारिश और आंधी का असर मंगलवार को भी जारी रहेगा।

मध्य प्रदेशः 5-6 दिसंबर से पड़ेगी कड़ाके की ठंड; तापमान 3 डिग्री तक गिरने के आसार

मध्य प्रदेश में 5-6 दिसंबर से कड़ाके की ठंड शुरू होगी। वहीं शीतलहर भी चलेगी। मौसम विभाग के मुताबिक, 5 दिसंबर से हिमालयी क्षेत्रों में नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस बन रहा है। इससे बर्फबारी होने का अलर्ट है और फिर बर्फीली हवाओं का असर MP में दिखेगा। मंगलवार से रात के पारे में 2 से 3 डिग्री की गिरावट होने की संभावना है। इससे पहले बीती रात में भोपाल, इंदौर समेत प्रदेश के 6 जिलों में पारा 10 डिग्री से नीचे रहा।

राजस्थानः 3 दिन शीतलहर की चेतावनी, तापमान में गिरावट; इस बार फरवरी तक रहेगी कड़ाके की सर्दी

राजस्थान में इस बार दिसंबर से फरवरी तक कड़ाके की सर्दी पड़ने का अनुमान है। इस दौरान शीतलहर के दिन सामान्य से ज्यादा रहने और न्यूनतम तापमान भी सामान्य से नीचे रहने का अलर्ट है। उत्तरी राजस्थान के साथ पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी राजस्थान के हिस्सों में तेज सर्दी का असर देखने को मिलेगा, जबकि पश्चिमी राजस्थान के हिस्सों में सर्दी सामान्य रहने का अनुमान है। वहीं चूरू, झुंझुनूं और सीकर में 3-5 दिसंबर तक शीतलहर चलने का यलो अलर्ट है।

उत्तराखंडः पाला गिरना शुरू; चारधाम में तापमान माइनस 12°C से नीचे, निचले इलाकों में धुंध

उत्तराखंड में मंगलवार को पहाड़ी इलाकों में पाला पड़ा है, जिससे ठंड बढ़ गई है। राज्य के 4 धामों में तापमान माइनस 12 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे चला गया है। केदारनाथ में पारा माइनस 18 डिग्री, बद्रीनाथ में माइनस 14 डिग्री, गंगोत्री में माइनस 17 डिग्री, और यमुनोत्री में माइनस 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इधर हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर में हल्की धुंध दिखी।

बिहारः समस्तीपुर, गोपालगंज समेत 8 शहरों में कोहरा; दिसबंर के दूसरे सप्ताह से बढ़ेगी सर्दी

बिहार में धीरे-धीरे सर्दी बढ़नी शुरू हो गई है। मंगलवार को पटना, गोपालगंज, बेतिया, समस्तीपुर समेत 8 शहरों में कोहरा छाया हुआ है। सुबह-सुबह ठिठुरन महसूस हुई। वहीं दिसंबर के दूसरे सप्ताह से सर्दी का असर तेजी से बढ़ सकता है। रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की गिरावट दर्ज होगी। सोमवार को 11.8 डिग्री तापमान के साथ किशनगंज सबसे ठंडा शहर रहा।

हिमाचलः 24 शहरों का तापमान 10°C से नीचे गिरा; आज 5 जिलों में कोहरे का अलर्ट, 4-5 दिसंबर को बारिश-बर्फबारी के आसार

हिमाचल प्रदेश में बारिश-बर्फबारी से पहले शीतलहर जैसे हालात बने हुए है। राज्य के 24 शहरों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे गिर गया है। मंडी, कुल्लू, किन्नौर और लाहौल-स्पीति में ठंड सामान्य से ज्यादा पड़ रही है। लाहौल स्पीति के ताबो और कुकुमसैरी में सबसे ज्यादा सर्दी है। ताबो का न्यूनतम तापमान माइनस -5.2 डिग्री तक गिर गया है। वहीं कुकुमसैरी का माइनस -3.8 डिग्री तक लुढ़क गया।

हरियाणाः बर्फीली हवा से गिरा तापमान, ठंड बढ़ी; 7 जिलों में शीतलहर का यलो अलर्ट

हरियाणा में शीतलहर ने कंपकंपा दिया है। लगातार पहाड़ों से मैदानों की ओर बर्फीली हवाएं चल रही है। इससे दिन और रात दोनों के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। हरियाणा के 7 जिलों में अगले 24 घंटे में शीतलहर का यलो अलर्ट जारी किया गया है। इसमें सिरसा, हिसार, फतेहाबाद, जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र और करनाल जिले शामिल हैं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *