Breaking
Thu. Feb 12th, 2026

यमुना एक्सप्रेसवे हादसे में 13 की जिंदा जलकर मौत; 70 घायल, DNA से मृतकों की पहचान

  • यूपी के मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर कई वाहन आपस में टकरा गए, इससे कई वाहनों में आग लग गई

मथुरा : मथुरा में कोहरे के चलते यमुना एक्सप्रेस पर सात बसें और दो कारें आपस में टकरा गईं। टक्कर के बाद 5 बसों और दो कारों में आग लग गई। हादसे में 13 लोगों की जलकर मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। मथुरा के जिला अधिकारी सीपी सिंह ने चार लोगों के मरने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि हादसे में 25 लोग घायल हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। सभी घायलों की स्थिति खतरे से बाहर है। आग लगने से बसें पूरी तरह जल गई। डीएम ने बताया कि सीएम योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लिया है। उन्होंने हमें और एसएसपी को घायलों को हर संभव मदद करने का आदेश दिया है। वहीं, एक चश्मदीद ने बताया कि 20 एंबुलेंस से करीब150 लोगों को अस्पताल भेजा गया है।  

ये हादसा मंगलवार सुबह 4:00 बजे थाना बलदेव थाना क्षेत्र में माल स्टोन 127 पर हुआ है। डीएम और एसपी सहित अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। पुलिस, फायर ब्रिगेड और एसडीआरएफ के लोग आग बुझाने और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में लगे हुए हैं।

टक्कर के बाद हुए तेज धमाके

एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि कई गाड़ियां आपस में टकराईं तो ऐसा लगा जैसे गोली चली हो। तेज धमाके हुए। पूरा गांव आनन-फानन में यहां पहुंच गया। सभी लोगों ने तत्काल मदद की। एंबुलेंस के कर्मचारी अमित कुमार ने बताया कि कितने लोग हताहत हुए हैं, इसकी गिनती अभी नहीं की जा सकती।

स्थानीय लोगों ने बसों में आग लगने से कई यात्रियों के झुलसकर मरने की आशंका जताई है। एक्सीडेंट के जो वीडियो सामने आए हैं उसे देखकर ऐसा लग रहा है कि जानमाल को भारी नुकसान हुआ है। इस हादसे में कई लोगों की जान जा सकती है। हालांकि आधिकारिक तौर पर चार लोगों के मरने की पुष्टि हुई है। 

कोहरे के चलते गाड़ियों की भिड़ंत हुई। टकराते ही गाड़ियों में आग लग गई।

कोहरे के चलते गाड़ियों की भिड़ंत हुई। टकराते ही गाड़ियों में आग लग गई।

आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए हैं।

आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए हैं।

DM और SSP समेत अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। पुलिस, फायर ब्रिगेड, NHAI और SDRF के जवान रेस्क्यू में जुटे हैं।

DM और SSP समेत अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। पुलिस, फायर ब्रिगेड, NHAI और SDRF के जवान रेस्क्यू में जुटे हैं।

हादसे में गाड़ियां पूरी तरह से जलकर राख हो गई हैं।

हादसे में गाड़ियां पूरी तरह से जलकर राख हो गई हैं।

सुबह कोहरा छटने के साथ ही एक्सप्रेस-वे पर राख ही राख दिखाई देने लगी। आग पर काबू पा लिया गया है। मलबा हटाने का काम जारी है।

सुबह कोहरा छटने के साथ ही एक्सप्रेस-वे पर राख ही राख दिखाई देने लगी। आग पर काबू पा लिया गया है। मलबा हटाने का काम जारी है।

जलकर खाक हुई बस में फंसे हुए मानव अंग दिखाई दे रहे थे।

जलकर खाक हुई बस में फंसे हुए मानव अंग दिखाई दे रहे थे।

हादसे को याद कर सहम जा रहे चश्मदीद, बोले- कभी नहीं भूल पाएंगे

बस से दिल्ली जा रही महिमा पांडे ने बताया कि सबसे पहले अर्टिगा कार की टक्कर हुई। इसके बाद बसें एक-दूसरे से टकरा गईं। मेरी बस में तीन बार टक्कर लगी। फिर आग लग गई। मेरा पूरा सामान जलकर राख हो गया। इस डराने वाले हादसे को कभी नहीं भूल पाऊंगी।

रेस्क्यू में लगे युवक ने बताया- 8-9 लाशें निकाल चुके

मौके पर प्रशासन की मदद कर रहे योगेंद्र ने बताया कि रोज रनिंग के लिए आते हैं। आज आए तो हाहाकार मचा हुआ था। इसलिए प्रशासन की मदद में जुट गए। अब तक 8-9 लाशें निकाल चुके हैं। सब बुरी तरह जले हुए थे।

बस में जिंदा जल गए लोगों के अवशेषों को बाहर निकाला जा रहा

बस में जिंदा जल गए लोगों के अवशेषों को बाहर निकाला गया। जिंदा जले लोगों के कंकाल ही बचे हैं। शवों की शिनाख्त की जा रही है।

एक्सप्रेस-वे से मलबा हटाया जा रहा, फिलहाल एक लेन से ही आवागमन जारी

हादसे के बाद एक्सप्रेस से मलबा हटाने का काम जारी है। दिल्ली जाने वाली लेन को फिलहाल बंद कर दिया गया है। एक लेन से ही वाहनों को जाने दिया जा रहा है।

12 से ज्यादा फायर ब्रिगेड और 14 से ज्यादा एम्बुलेंस मौके पर

चंद्र प्रकाश सिंह, DM ने बताया कि 4 लोगों के शव निकाले गए हैं। 12 से ज्यादा फायर ब्रिगेड और 14 से ज्यादा एम्बुलेंस मौके पर मौजूद हैं। यात्रियों को रोडवेज की बसों से उनके गंतव्य तक पहुंचाया जा रहा है।

सिलेंडर ब्लास्ट जैसे धमाके हो रहे थे, हर तरफ चीख-पुकार मची थी: प्रत्यक्षदर्शी

लखनऊ से दिल्ली जा रहे प्रशांत सिंह ने बताया कि सुबह करीब 4 बजे हम लोग आगरा से आगे निकले। अचानक बस रुकी, लोग चिल्लाने लगे। बस का दरवाजा फंस गया था तो उसे धक्का देकर खोला। महिलाओं और बच्चों की मदद की। नीचे आकर देखा तो आगे कई बसें थीं। कुछ में आग लगी थी। अचानक धमाके होने लगे, जैसे- सिलेंडर फट रहे हों। कई यात्रियों के मोबाइल, लैपटॉप भी बस में जल गए हैं। उस मंजर को याद करते ही डर सा लगता है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *