Breaking
Sun. Feb 15th, 2026

झारखंड सरकार का नुसरत को ऑफर- 3 लाख सैलरी-मनचाही पोस्टिंग:बिहार सरकार हर महीने देगी 32 हजार; हिजाब विवाद पर विधायक बोले- RJD में स्वागत है

पटना : हिजाब विवाद पर झारखंड सरकार के मंत्री इरफान अंसारी की एंट्री हो गई है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने डॉ. नुसरत परवीन को झारखंड में सरकारी सेवा में आने का खुला ऑफर दिया है।

इरफान अंसारी ने कहा है, ‘अगर डॉ. नुसरत परवीन झारखंड में अपनी सेवाएं देती हैं, तो उन्हें तीन लाख रुपए मासिक वेतन दिया जाएगा।’

‘इसके साथ ही उन्हें उनकी मनचाही पोस्टिंग और रहने के लिए सरकारी आवास (फ्लैट) की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। मंत्री ने जोर देकर कहा कि झारखंड में चिकित्सकों, विशेषकर महिलाओं के मान-सम्मान के साथ कोई समझौता नहीं किया जाता।’

स्वास्थ्य मंत्री ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर नुसरत परवीन को ये ऑफर दिया है। इधर, राजद विधायक ने राष्ट्रीय जनता दल में आने का ऑफर दिया है।

डॉ. नुसरत परवीन को झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री का जॉब ऑफर वाला पोस्ट।

डॉ. नुसरत परवीन को झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री का जॉब ऑफर वाला पोस्ट।

बिहार में महीने की 32 हजार सैलरी

झारखंड सरकार के मंत्री ने कहा, प्रदेश में बेटियों और डॉक्टर के सम्मान के साथ कोई समझौता नहीं होता है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि ‘बिहार में उन्हें 32 हजार रुपए मिलेंगे। वे झारखंड में नौकरी जॉइन करें, उन्हें तीन लाख रुपए वेतन, सरकारी फ्लैट, मनचाही पोस्टिंग और पूरी सुरक्षा दी जाएगी।’

आज पटना सदर PHC में जॉइन करेंगी नुसरत

मुस्लिम महिला डॉक्टर नुसरत परवीन शनिवार यानी आज पटना सदर पीएचसी में नौकरी जॉइन कर सकती हैं। ये जानकारी राजकीय तिब्बी कॉलेज के प्रिंसिपल प्रो. डॉ. मोहम्मद महफजुर रहमान ने शुक्रवार को दी।

प्रिंसिपल ने बताया, ‘डॉ. नुसरत परवीन की बातचीत उनकी एक करीबी दोस्त से हुई है। दोस्त से बातचीत में नुसरत ने कहा है कि हम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से नाराज नहीं हैं। हम शनिवार को नौकरी जॉइन करेंगे।’

नुसरत की दोस्त बिल्किश परवीन ने बताया, ‘नुसरत हमेशा पर्दे में रहती हैं। जो हुआ, वह गलत था और किसी को भी यह अधिकार नहीं है कि वह किसी महिला के जिस्म को इस तरह से टच करे।’

आयुष डॉक्टर की जॉइनिंग प्रोसेस क्या है

नियुक्ति के लिए आयुष विभाग लेटर जारी करता है। जो नुसरत को मुख्यमंत्री ने 15 दिसंबर को दे दिया था। ये लेटर लेकर सिविल सर्जन के ऑफिस जाना होता है। वहां कैंडिडेट्स से बेसिक इन्फॉर्मेशन ली जाती है।

डॉक्यूमेंट्स का वेरिफिकेशन होता है। इसके बाद सिविल सर्जन लेटर जारी करते हैं कि आयुष डॉक्टर को किस कम्युनिटी हेल्थ सेंटर में जॉइन करना है। इसके बाद कैंडिडेट संबंधित CHC में वो लेटर दिखाकर जॉइन करता है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *