Breaking
Wed. Feb 11th, 2026

बुलंदशहर BJP के 11 पदाधिकारियों का इस्तीफा: पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्रा बोले- कैंपस में अलगाववाद बढ़ेगा

  • प्रेस कॉन्फ्रेंस छोड़कर भागे BJP विधायक

उत्तर प्रदेश : यूपी में UGC के नए नियमों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन तीसरे दिन गुरुवार को भी जारी रहा। बीजेपी पदाधिकारियों के लगातार इस्तीफे हो रहे हैं। बुधवार को वाराणसी में प्रेस कांफ्रेंस करने पहुंचे BJP विधायक अवधेश सिंह यूजीसी के सवालों पर भाग खड़े हुए। यूजीसी के नए नियमों से बेखबर विधायक जवाब नहीं दे पाए। कहा- हमें नए नियम के बारे में पता नहीं है। आप लोग ही बता दीजिए। अवधेश सिंह बार-बार यही कहते रहे कि विपक्षी दल सरकार को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं।

उधर, बीजेपी के सीनियर लीडर और पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्रा ने प्रेस कांफ्रेंस कर नए नियमों में संशोधन की मांग की है। उन्होंने बताया कि डॉ.महेश शर्मा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मुलाकात कर आपत्ति जताई है।

बुधवार देर शाम मऊ में BJP के पांच बूथ अध्यक्षों सहित 20 पदाधिकारियों ने पद से इस्तीफा दे दिया। बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा- यह बिल सनातन को बांटने वाला है। सवर्ण समाज को पिछड़ों-दलितों को साथ लाकर इसका विरोध करना चाहिए। बंद कमरे में बैठकर अफसर कोई भी कानून बना देते हैं। समाज में इसका क्या असर होगा, इसकी परवाह नहीं करते।

बुधवार को लखनऊ, देवरिया समेत कई जिलों में छात्र सड़क पर उतर आए। पीलीभीत में सवर्ण समाज के युवकों ने मुंडन कराया। हाथ में काली पट्टी बांधकर नारेबाजी की। देवरिया और मेरठ में प्रदर्शनकारियों की पुलिस से नोकझोंक हो गई। उधर, गाजियाबाद में युवकों ने कफन पहनकर और जंजीर डालकर प्रदर्शन किया।

अयोध्या में भाजयुमो जिलाध्यक्ष और वाराणसी में जिला कार्यसमिति सदस्य ने पद से इस्तीफा दे दिया। औरैया में भी 3 बीजेपी नेताओं ने जिलाध्यक्ष को इस्तीफा सौंपा। ‘यूपी में बाबा…’ फेम कवियित्री अनामिका जैन अंबर ने बिल के विरोध में कहा- ऐसा न हो कि सवर्ण होना अपराध हो जाए।

लखनऊ में सवर्ण समाज के लोग और छात्रों ने प्रदर्शन किया।

लखनऊ में सवर्ण समाज के लोग और छात्रों ने प्रदर्शन किया।

देवरिया में प्रदर्शनकारी पुलिस से भिड़ गए। उनकी पुलिसवालों से जमकर नोकझोंक हुई।

देवरिया में प्रदर्शनकारी पुलिस से भिड़ गए। उनकी पुलिसवालों से जमकर नोकझोंक हुई।

कानपुर की कल्याणपुर ब्लाक के नारामऊ में सवर्ण युवकों ने सिर मुड़वाकर अनोखा प्रदर्शन किया। लोगों का कहना था कि जनप्रतिनिधियों की अंतरात्मा मरने के शोक में यह मुंडन कराया है।

कानपुर की कल्याणपुर ब्लाक के नारामऊ में सवर्ण युवकों ने सिर मुड़वाकर अनोखा प्रदर्शन किया। लोगों का कहना था कि जनप्रतिनिधियों की अंतरात्मा मरने के शोक में यह मुंडन कराया है।

UGC के नए नियमों का विरोध क्यों?

यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमिशन (UGC) ने 13 जनवरी को अपने नए नियमों को नोटिफाई किया था। इसका नाम है- ‘प्रमोशन ऑफ इक्विटी इन हायर एजुकेशन इंस्टीट्यूशन रेगुलेशंस, 2026।’ इसके तहत, कॉलेजों और यूनिवर्सिटी में जाति आधारित भेदभाव को रोकने के के लिए विशेष समितियां, हेल्पलाइन और मॉनिटरिंग टीमें बनाने के निर्देश दिए हैं।

ये टीमें खासतौर पर SC, ST और OBC छात्रों की शिकायतों को देखेंगी। सरकार का कहना है कि ये बदलाव उच्च शिक्षा संस्थानों में निष्पक्षता और जवाबदेही लाने के लिए किए गए हैं। हालांकि, नियमों को जनरल कैटेगरी के खिलाफ बताकर विरोध हो रहा।

आलोचकों का कहना है कि सवर्ण छात्र ‘स्वाभाविक अपराधी’ बना दिए गए हैं। जनरल कैटेगरी के स्टूडेंट्स का कहना है कि नए नियम कॉलेज या यूनिवर्सिटी कैंपसों में उनके खिलाफ भेदभाव को बढ़ावा दे सकते हैं। इससे कॉलेजों में अराजकता पैदा होगी।

फर्रुखाबाद के मंडल संयोजक मोनू मिश्रा ने इस्तीफा दिया

फर्रुखाबाद में भाजपा के आईटी सेल के मंडल संयोजक मोनू मिश्रा ने यूजीसी के नए नियमों के विरोध में अपने पद से त्यागपत्र दे दिया है।

बुलंदशहर में 11 बीजेपी बूथ अध्यक्षों का इस्तीफा

यूजीसी के नए नियमों के विरोध में बुलंदशहर में 11 बूथ अध्यक्षों ने इस्तीफा दे दिया है। कई भाजपा नेताओं ने सोशल मीडिया पर आगामी चुनावों में नोटा (NOTA) के प्रयोग की अपील भी की है।

इस्तीफा देने वालों में बूथ अध्यक्ष विनय कुमार गुप्ता (बूथ संख्या 268), राजवीर सिंह (261), पुरुषोत्तम चौहान (269), चंद्रशेखर शर्मा (270), नीरज कुमार (262), प्रवीन राघव (271), मुकेश कुमार (272) और शिवेंद्र चौहान (263) सहित अन्य शामिल हैं।सिकंदराबाद विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 377 के अध्यक्ष राकेश शर्मा ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

वाराणसी में UGC के सवाल पर प्रेस कॉन्फ्रेंस छोड़कर भागे BJP विधायक

यूजीसी के नए कानून पर भाजपा विधायक अवधेश सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा- हमें यूजीसी के नए नियम के बारे में पता नहीं है। आप लोग ही बता दीजिए। दरअसल, बुधवार को पिंडरा महोत्सव पर प्रेस कांफ्रेंस करने पहुंचे BJP विधायक अवधेश सिंह यूजीसी के सवालों पर भाग खड़े हुए। यूजीसी के नए नियमों से बेखबर विधायक जवाब नहीं दे पाए। अवधेश सिंह बार-बार यही कहते रहे कि विपक्षी दल सरकार को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं।

मऊ में 20 भाजपा नेताओं ने इस्तीफा दिया

मऊ के ताजोपुर में बुधवार देर शाम यूजीसी के विरोध में BJP के पांच बूथ अध्यक्षों सहित लगभग 20 पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इस्तीफा देने वालों ने कहा- यूजीसी कानून बच्चों के भविष्य के लिए नुकसानदायक है। इसे तत्काल वापस लिया जाना चाहिए। हम सभी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की नीतियों से सहमत नहीं हैं। हम लोगों ने जीवन भर भाजपा के लिए काम किया है, लेकिन पीएम मोदी के इस फैसले से सहमत नहीं हैं।

मंत्री निषाद बोले- राजनैतिक दलों ने जहर घोला

कुशीनगर पहुंचे मंत्री संजय निषाद ने कहा- UGC के नए नियम को लेकर राजनैतिक दलों ने जहर घोला है। सरकार छात्रों के साथ खड़ी है। कानून सभी को अधिकार देता है, लेकिन गलत सूचना देने वालों पर भी कार्रवाई का प्रावधान होना चाहिए।

औरैया में 3 भाजपा नेताओं ने इस्तीफा दिया

औरैया में बुधवार शाम यूजीसी के विरोध में सर्व समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। इसमें मंच से भाजपा जिला उपाध्यक्ष अनंगपाल सिंह तोमर, सैनिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अनिल चतुर्वेदी और प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के जिला संयोजक संजीव त्रिपाठी ने यूजीसी के विरोध में अपने इस्तीफे जिलाध्यक्ष को भेजे।

बृजभूषण बोले- ये UGC बिल सनातन को बांटने वाला

बृजभूषण सिंह ने कहा कि नया UGC बिल सनातन को बांटने वाला है। सवर्ण समाज को पिछड़ों और दलितों के बुद्धजीवियों को साथ लाकर इसका विरोध करना चाहिए। बंद कमरे में बैठकर अफसर कोई भी कानून बना देते हैं। समाज में उसका क्या प्रभाव होगा, इसकी जरा भी परवाह नहीं करते।

मैंने अभी राष्ट्र कथा कराई थी। विभिन्न समाज के 52 संतों से उस कथा का उद्धाटन कराया था। सभी ने एक-एक पौधे दिए थे। इससे मैं सनातन पार्क बनाया है, अब इस बिल के आने से क्या होगा सनातन पार्क का। सरकार से अपील है कि वे समाज काे बांटने वाले इस बिल को वापस लें।

गाजियाबाद में बीजेपी नेता ने इस्तीफा दिया

गाजियाबाद में बीजेपी के मंडल कोषाध्यक्ष ठाकुर कपिल सोम ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा कि मैं UGC के बनाए गए नियमों से पूरी तरह से असंतुष्ट हूं।

बीजेपी नेता कलराज मिश्र ने UGC नियमों पर सवाल उठाए

यूजीसी के नए नियमों को लेकर बीजेपी के दिग्गज नेता कलराज मिश्रा ने भी सवाल खड़े किए। उन्होंने भेदभाव निवारण के लिए बनने वाली समिति को समावेशी बनाने और झूठी शिकायतों पर दंड के प्रावधान किए जाने की मांग की।

काशी के अस्सी घाट पर वेद पाठियों ने की नारेबाजी

काशी के अस्सी घाट पर वेदपाठियों ने यूजीसी के नए कानून के खिलाफ नारेबाजी की। कहा- यह कानून समाज के हित में नहीं है। इसे तुरंत वापस लेना चाहिए।

वाराणसी में यूजीसी के विरोध में एक और भाजपा पदाधिकारी का इस्तीफा

काशी में भाजयुमो के जिला कार्यसमिति सदस्य सत्यम चौबे ने यूजीसी एक्ट के विरोध में अपना इस्तीफा दे दिया है।

स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती बोले- हिंदू समाज को बांटने की कोशिश

वाराणसी में स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती ने कहा- UGC की नियमावली भेदभावपूर्ण है। यह हिंदू समाज को बांटने की कोशिश है।

ये भाजपा नेता भी UGC के विरोध में इस्तीफा दे चुके हैं

रायबरेली में भाजपा किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष (सलोन ब्लॉक) श्याम सुंदर त्रिपाठी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

रायबरेली में भाजपा किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष (सलोन ब्लॉक) श्याम सुंदर त्रिपाठी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

  • भाजपा युवा मोर्चा नोएडा महानगर के जिला उपाध्यक्ष राजू पंडित ने पद से इस्तीफा दे दिया। लेटर में उन्होंने लिखा- UGC जैसा कानून सवर्ण जाति के बच्चों के भविष्य के लिए घातक है। UGC बिल को वापस लिया जाना चाहिए। देशभर में युवाओं और सामाजिक संगठनों में नाराजगी है।
  • रायबरेली में भाजपा किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष (सलोन ब्लॉक) श्याम सुंदर त्रिपाठी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने बताया कि UGC द्वारा सवर्ण बच्चों के विरोध में लाए गए काले कानून से नाराज होकर उन्होंने यह कदम उठाया है। श्याम सुंदर त्रिपाठी ने कहा- सवर्ण जाति के बच्चों के साथ सरकारों द्वारा पहले से ही जातिगत राजनीति की जाती रही है। ऐसे में इस कानून के लागू होने से बच्चों का भविष्य अधर में लटक गया है।
  • प्रयागराज के भाजपा नेता विकास कुमार दुबे ने इस्तीफा दे दिया। उन्होंने लिखा- सवर्ण जाति के बच्चों के विरुद्ध लाए गए UGC जैसे काले कानून के कारण मैं अपने पद का त्याग करता हूं।
  • वाराणसी में UGC के विरोध में BJP बूथ अध्यक्ष विकास मिश्रा ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी को पत्र भेजकर इस बारे में अवगत भी करा दिया है। अपने इस्तीफे में लिखा-आने वाली पीढ़ियों के भविष्य बचाने के लिए ये कदम उठाया है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *