Breaking
Thu. Feb 12th, 2026

अलीगढ़ में दामाद से शादी करने वाली सास अब बहनोई के साथ फरार, पहले पति और अब प्रेमी अधर में

  • अप्रैल 2025 में बेटी के विवाद से करीब 12 दिन पहले होने वाले दामाद राहुल को पति बनाने और जीवन भर साथ निभाने की बात कहने वाली सपना देवी उसे भी छोड़ गई

अलीगढ़ : प्रेम की यह अजब कहानी है। अप्रैल 2025 में बेटी के विवाह से करीब 12 दिन पहले होने वाले दामाद राहुल को पति बनाने और जीवन भर साथ निभाने की बात कहने वाली सपना देवी उसे भी छोड़ गई। बिहार से लौटे राहुल ने दादों थाने पहुंचकर पुलिस को इसकी जानकारी दी है। उसने बताया कि उनके दो लाख रुपये और गहने लेकर महिला अपने बहनोई के साथ कहीं चली गई है। हालांकि दादों पुलिस ने मामला बिहार का बताकर पल्ला झाड़ लिया।

महिला के पति (जिस दामाद के साथ वह रह रही थी) ने बुधवार को थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि वह दो लाख रुपये नकद और गहने लेकर अपने जीजा के साथ भाग गई है। लेकिन पुलिस ने बिहार का मामला बताकर उसे लौटा दिया।

हालांकि, दामाद के थाने पहुंचने के बाद गुरुवार को महिला भी थाने पहुंची। उसने बताया- दामाद राहुल के साथ रहने का फैसला उसका गलत था। वह महिलाओं को बेचता है। उसके साथ भी मारपीट करता है। अब वह उसके साथ नहीं रहेगी।

वह अपने तरीके से जिंदगी जीना चाहती है। महिला ने जीजा के साथ भागने के आरोपों को भी झूठा करार दिया है। अलीगढ़ के मडराक थाना क्षेत्र की रहने वाली 38 वर्षीय अनीता देवी 6 अप्रैल 2025 को गायब हो गई थी। पुलिस ने 18 अप्रैल को उसे हिरासत में लिया था।

थाने में काउंसलिंग कराई गई, लेकिन वह अपने पति के साथ जाने के बजाय दामाद राहुल के साथ चली गई और उसी के साथ रह रही थी।

दामाद के साथ भागने वाली अपना देवी अब अपने जीजा के साथ फरार हो गई है।

दामाद के साथ भागने वाली अपना देवी अब अपने जीजा के साथ फरार हो गई है।

दूसरा पति बोला- बहनोई के साथ मिलकर जहर देना चाहती थी

राहुल ने बताया कि वह बिहार जाकर फेरी लगाकर कपड़े बेचने का काम करने लगा। बीते 6 फरवरी को उसकी पत्नी अपना उसे धोखा देकर अपने बहनोई के साथ कहीं चली गई। साथ ही वह घर में रखे 2 लाख रुपये और सोने-चांदी के गहने भी अपने साथ ले गई।

करीब 15 दिन पहले पत्नी का अपने बहनोई से संपर्क हुआ था। राहुल ने बताया कि उसने दोनों की फोन पर हुई बातचीत की ऑडियो रिकॉर्डिंग सुनी है, जिसमें अपना और उसका बहनोई एक-दूसरे के साथ रहने की बात कर रहे थे। इतना ही नहीं, एक रिकॉर्डिंग से यह भी पता चला कि दोनों ने जहर देकर भागने की योजना बनाई थी।

थाने पहुंचकर महिला ने क्या कहा…

गुरुवार को थाने पहुंची महिला ने बताया कि दामाद के साथ भागने का उसका फैसला गलत था और अब उसे इस पर गहरा पछतावा है। वह अपने बच्चों को छोड़कर चली गई थी, जिसका उसे अब बहुत अफसोस है।

महिला ने आरोप लगाया कि राहुल (दामाद) ने उसके साथ न केवल मारपीट की, बल्कि उसे धमकाया और प्रताड़ित भी किया। वह महिलाओं को बेचने का काम करता है।

अब वह राहुल से अलग रहकर मेहनत-मजदूरी करना चाहती है और अपने बच्चों के पास रहना चाहती है। लेकिन राहुल ने उसे बच्चों के पास जाने से भी मना कर दिया। उसके साथ मारपीट की और उसके जेवर व रुपये भी हड़प लिए।

महिला ने जीजा के साथ जाने के आरोपों को खारिज कर दिया है।

अनीता देवी अपने होने वाले दामाद के साथ बेटी की शादी के 12 दिन पहले भाग गई थी।

अनीता देवी अपने होने वाले दामाद के साथ बेटी की शादी के 12 दिन पहले भाग गई थी।

एक साल पहले की कहानी…

मडराक थाना क्षेत्र के गांव मनोहरपुर कायस्थ निवासी जितेंद्र कुमार की बेटी की शादी 16 अप्रैल 2025 को दादों थाना क्षेत्र के गांव रिया नगला निवासी ओमवीर सिंह के बेटे राहुल के साथ तय हुई थी। शादी से 10 दिन पहले, 6 अप्रैल 2025 को शिवानी की 38 वर्षीय मां अनीता देवी उर्फ अपना अचानक घर से गायब हो गई।

दूसरी ओर, होने वाला दामाद राहुल भी अपने घर से कपड़े खरीदने की बात कहकर निकला लेकिन वापस नहीं लौटा। अलीगढ़ से बाहर निकलते ही दोनों ने अपने मोबाइल फोन बंद कर लिए। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन दोनों का कोई पता नहीं चला।

पांच दिन बाद राहुल ने अपने पिता को फोन कर कहा कि उसे ढूंढने की कोशिश न करें, वह वापस नहीं आएगा। इसके बाद राहुल के परिवार को पता चला कि उसकी होने वाली सास भी गायब है। राहुल उत्तराखंड के रुद्रपुर स्थित एक निजी कंपनी में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत है।

परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने बिहार समेत कई राज्यों में दबिश दी और तलाशी अभियान चलाया। करीब 10 दिन बाद दोनों स्वयं दादों थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया।

पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में सामने आया कि 10 दिनों के दौरान दोनों करीब 2826 किलोमीटर तक भागते रहे। वे यूपी के अलावा नेपाल, दिल्ली और बिहार में छिपते रहे।

होने वाले दामाद के साथ भागने वाली अनीता, बाद में शादी कर ली और फिर बिहार में एक साथ पति-पत्नी की तरह रहने लगे थे।

होने वाले दामाद के साथ भागने वाली अनीता, बाद में शादी कर ली और फिर बिहार में एक साथ पति-पत्नी की तरह रहने लगे थे।

राहुल ने कहा था-अनीता सास नहीं, मेरी पत्नी है

इससे पहले राहुल ने मीडिया से बातचीत में कहा था कि अनीता उर्फ अपना देवी उसकी सास नहीं, बल्कि पत्नी है। जल्द ही वे शादी करेंगे। उन्होंने कहा कि लोग उन्हें सास कहना बंद करें। वहीं, जब अनीता परिवार के साथ लौटने को तैयार नहीं हुई, तो पुलिस ने दोनों को छोड़ दिया।

काउंसलिंग सेंटर के बाहर मीडियाकर्मियों ने जब अनीता से बात करने की कोशिश की तो वह गुस्सा हो गईं। उन्होंने मोबाइल (कैमरा) तोड़ने की धमकी दी और कहा-वीडियो बनाकर अभी पेट नहीं भरा? मोबाइल तोड़ दूंगी।

काउंसलिंग में अनीता ने कहा था- 20 साल से ख्वाहिशों को मारकर जी रही थी…

18 अप्रैल की रात करीब 4 घंटे तक चली काउंसलिंग में अनीता ने बताया कि उसे सम्मान चाहिए, जो अब मिल रहा है। उसने कहा कि उस घर में वापस जाकर उसे पहले से बदतर जिंदगी जीनी पड़ेगी, इसलिए वह वापस नहीं जाना चाहती। अनीता के मुताबिक, पिछले तीन महीने से वह वहां प्रताड़ना झेल रही थी। बात-बात पर उसके साथ बदसलूकी की जाती थी और राहुल से बातचीत करने पर ताने दिए जाते थे। यह सब वह बर्दाश्त नहीं कर पा रही थी, इसलिए उसने घर छोड़ दिया और अब वापस नहीं जाना चाहती।

अनीता ने बताया कि वह पिछले 20 वर्षों से अपनी ख्वाहिशों को दबाकर जी रही थी। घर में परिवार के ताने सुनने पड़ते थे और दूसरों के हिसाब से जीवन जीना पड़ता था। बच्चों को बड़ा करते-करते उसने अपनी सभी इच्छाएं त्याग दीं। अब वह अपनी जिंदगी अपने तरीके से जीना चाहती है और राहुल के साथ खुश रहना चाहती है।

16 अप्रैल 2025 को सास और दामाद ने दादों थाने में सरेंडर किया था।

16 अप्रैल 2025 को सास और दामाद ने दादों थाने में सरेंडर किया था।

राहुल मेरी भावनाओं को अच्छी तरह समझता है

अनीता ने कहा कि राहुल उसकी भावनाओं को अच्छी तरह समझता है और उसका सम्मान करता है। वह उसके साथ हमेशा खुश रहेगी। राहुल के साथ 9 दिन बिताने के दौरान वह उसे और अच्छी तरह से जान गई है और उसके साथ पूरा जीवन खुशी-खुशी बिता सकती है।

काउंसलिंग के दौरान जब अधिकारियों ने अनीता से उसके बच्चों के बारे में पूछा तो उसने कहा कि बच्चे अपने पिता और परिवार के साथ खुश रहेंगे। अब वह अपने नए जीवन की शुरुआत करने जा रही है।

अनीता 16 अप्रैल को दादों थाने पहुंची, जहां उसे गिरफ्तार किया गया। इसके बाद पुलिस लाइन में दोनों की काउंसलिंग कराई गई। अनीता का पति भी उसे घर ले जाने को तैयार था, लेकिन वह जाने को राजी नहीं हुई। शुक्रवार को दोबारा काउंसलिंग कराई गई, लेकिन वह नहीं मानी। इसके बाद दोनों परिवारों को बुलाकर उनके सामने कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई और फिर दोनों को छोड़ दिया गया। इसके बाद दोनों दादों के लिए रवाना हो गए।

यह तस्वीर अनीता देवी के बेटी की गोदभराई के दिन की है।

यह तस्वीर अनीता देवी के बेटी की गोदभराई के दिन की है।

पहले पति ने कर ली दूसरी शादी, बेटी की अभी तक नहीं हुई शादी

वहीं, अनीता के पहले पति जीतू ने भी करीब एक महीने पहले दूसरी शादी कर ली है। जबकि उसकी जिस बेटी से राहुल की शादी तय हुई थी, उसका अभी तक कहीं और रिश्ता नहीं हुआ है।

बेटी और परिजनों का कहना है कि उन्होंने अनीता को पूरी तरह भूला दिया है और अब उसके बारे में कोई भी जानकारी नहीं लेना चाहते।

——-

पीड़ित 11 फरवरी को थाने आया था। उसने कार्यालय में स्टाफ को प्रार्थना पत्र दिया है, लेकिन घटना हमारे थाना क्षेत्र की नहीं है, इसलिए कार्रवाई कार्रवाई नहीं हो पाएगी। -सरिता द्विवेदी, थाना प्रभारी दादों

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *