चंडीगढ़ : हरियाणा विधानसभा में 20 फरवरी से शुरू होने वाले बजट सत्र से पहले सीएम नायब सैनी ने कहा कि पिछले बजट के लिए हमें हमें 1 हजार 592 सुझाव मिले थे। उसने से हमने 706 सुझाव बजट शामिल किए। तब लोगों को लगा कि यह सरकार का नहीं बल्कि यह तो हमारा बजट है।
क्योंकि हमारे सुझावों के आधार पर ही बजट बनाया गया है। 2025- 26 बजट के लिए प्रक्रिया चल रही है। मैंने अलग-अलग वर्गों के साथ 13 बैठक की हैं, जिसमें मुझे 2 हजार 199 सुझाव मिले हैं। हमने एआई चैट बोट शुरू किया। जिससे प्रदेश के लोगों से मुझे 12 हजार 400 सुझाव मिले हैं। जो अभी भी जारी है।
सीएम सैनी ने कहा- मेरा वादा है कि आगामी बजट लोगों की भावनाओं को आकांक्षाओं को पूरा करेगा। यह बजट विकसित भविष्य के लिए नींव का काम करेगा। लोगों को यह महसूस होगा कि यह बजट मैंने दफ्तर में बैठकर नहीं बनाया बल्कि उन लोगों के सुझावों के आधार पर ही बनाया है।

सीएम नायब सैनी के साथ सीपीएस आरके खुल्लर, प्रधान सचिव अरुण गुप्ता और डीपीआर केएम पांडुरंग मौजूद रहे।
ढाई गुना बढ़ी प्रति व्यक्ति आय
चंडीगढ़ में बजट को लेकर आयोजित की गई प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीएम नायब सैनी ने कहा- 29 जनवरी 2026 को जारी आंकड़ों के अनुसार राज्य की जीडीपी 13 लाख 67 हजार 769 करोड़ रुपए रही।
जबकि गत वर्ष यह 12 लाख 13 हजार 951 करोड़ रुपए थी। एक साल में राज्य की जीडीपी 12.67 प्रतिशत की दर से बढ़ी है। हरियाणा की प्रति व्यक्ति आय 3 लाख 58 हजार 171 रही। जबकि राष्ट्रीय प्रति व्यक्ति आय 2 लाख 19 हजार 575 रुपए है। हरियाणा इस मामले में देश के 5 शीर्ष राज्यों में शामिल हैं। 2014-15 में प्रदेश में प्रति व्यक्ति आय 1 लाख 47 हजार 382 रुपए थी। यानी अब तक यह 2.5 गुना बढ़ी है।
98 प्रतिशत बजट खर्च हो चुका
सीएम सैनी ने कहा, पिछले साल का बजट का 98 प्रतिशत खर्च हो चुका है। इसके अलावा 11 विभागों में 80 प्रतिशत से ज्यादा बजट का उपयोग किया जा चुका है। 21 विभागों में 70 प्रतिशत से ज्यादा बजट का यूज विकास कार्यों के लिए किया गया है। सीएम ने भाजपा सरकार के बजट की तुलना पिछली विपक्षी सरकारों के बजट से करते हुए बेहतर बताया।
सीएम ने पिछली सरकारों के आर्थिक प्रबंधन पर सवाल उठाया और भाजपा सरकारों के आर्थिक प्रबंधन को बेहतर बताया। सैनी ने बताया कि केंद्रीय करों में हरियाणा की हिस्सेदारी बढ़ी है।
सीएम बोले- बीजेपी का संकल्प पत्र गीता के समान
सीएम सैनी ने कहा सरकार ने कार्यभार संभालते ही संकल्प पत्र में जो बातें की थी उन पर काम शुरू किया है। सरकार के लिए संकल्प पत्र गीता के समान है। सुशासन, पारदर्शिता और जनहित के प्रतिबद्धता का दस्तावेज संकल्प पत्र है। बीजेपी की सरकार में कथनी और करनी में अंतर नही है। बीजेपी ने 19 सितंबर 2024 में 217 संकल्प के साथ संकल्प पत्र जारी किया।
60 संकल्प अब तक पूरे किए 120 पर गति से काम चल रहे है। सीएम ने कहा कांग्रेस और उनके इंडी गठबंधन की सोच है घोषणा पत्र के वादे आखिरी साल में पूरे किए जाएं, सीएम ने कहा हमारे संकल्प को हम भगवान की तरह पूजते हैं।

