Breaking
Fri. Feb 20th, 2026

हरियाणा में ‘खान साहब’ की गजब की ईमानदारी, कबाड़ में मिली 15 लाख रुपये की ज्वेलरी को लौटाया

  • फरीदाबाद में एक स्क्रैप डीलर ने लगभग 15 लाख रुपये की सोने की ज्वेलरी से भरा एक पैकेट उसके असली मालिक को लौटा दिया, जब उसे यह घर के फेंके हुए सामान के बीच मिला, जिसे उसने कुछ महीने पहले खरीदा था

फरीदाबाद : हरियाणा के फरीदाबाद में एक कबाड़ी ने ईमानदारी की मिसाल पेश की। कबाड़ी ने एक व्यापारी के 100 ग्राम सोने के गहने 6 महीने बाद उसे लौटा दिया। सोने की मौजूदा समय में करीब 15 लाख रुपये है। दरअसल, पिछले साल जनवरी में कुंभ में घूमने गए अशोक शर्मा और उसके परिवार ने चोरी से बचने के लिए अपने घर का सारा सोना घर के ही एक डिब्बे में बंद कर के बोरे में रख दिया था ताकि कोई कर पीछे से चोरी ना कर सके लेकिन दीपावली की सफाई के दौरान उन्होंने सारा का कबाड़ा समझकर कबाड़े के गोदाम में खान साहब को दे दिया। 

देने से पहले व्यापारी का परिवार का यह भूल गया कि कबाड़ में सोने के गहने रखे गए हैं। कबाड़ में 15 लाख रुपए की कीमत की 10 तोले की ज्वेलरी रखी गई थी। उनको और उनके परिवार को दिवाली पूजन के समय उस सोने की याद आई जो उन्होंने चोरों से बचने के लिए एक कबाड़े के डब्बे में रखा था। काफी तलाश के बाद मामला कबाड़ी व्यापारी हाजी अख्तर खान तक पहुंचा। उन्होंने अपने गोदाम में पुराने कबाड़ की छानबीन करवाई और आखिरकार सोने के गहने बरामद कर लिए। करीब चार से छह माह की खोजबीन के बाद हाजी अख्तर खान ने लगभग 15 लाख रुपये मूल्य के गहने अशोक शर्मा और उनके परिवार को एसीपी सिटी जितेश मल्होत्रा की मौजूदगी में लौटा दिए।

एसीपी सिटी ने की तारीफ

इस मौके पर एसीपी सिटी जितेश मल्होत्रा ने कबाड़ी व्यापारी की ईमानदारी की सराहना करते हुए कहा कि समाज में ऐसे लोगों की वजह से विश्वास कायम है। वहीं अशोक शर्मा ने भावुक होते हुए हाजी अख्तर खान का आभार व्यक्त किया। हाजी अख्तर खान ने कहा कि ईमानदारी से बढ़कर कुछ नहीं होता और उन्होंने सिर्फ अपना फर्ज निभाया है। इस घटना ने एक बार फिर साबित कर दिया कि ईमानदारी का कोई मजहब नहीं होता और आज भी समाज में मानवता जिंदा है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *