Breaking
Sat. Apr 11th, 2026

महाराष्ट्र के मंत्री का हेलिकॉप्टर कार पार्किंग में उतरा:प्रशासन बोला- पायलट से गलती हुई; जनवरी में अजित पवार का प्लेन क्रैश हुआ था

पुणे : महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री और एनसीपी नेता छगन भुजबल शनिवार को बड़े हादसे से बच गए। पुणे के पुरंदर इलाके में उनका हेलिकॉप्टर हेलीपैड की बजाय कार पार्किंग में उतरा। हेलीपैड वहां से एक किलोमीटर दूर था।

पुणे प्रशासन ने बताया कि हेलिकॉप्टर के लिए हेलीपैड तैयार किया गया था, लेकिन पायलट ने पार्किंग की खाली जगह को लैंडिंग साइट समझ लिया। उस समय जगह खाली थी, जिससे भ्रम की आशंका है।

घटना उस समय हुई जब भुजबल पुणे में महात्मा ज्योतिबा फुले की 200वीं जयंती कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। हेलिकॉप्टर उन्होंने किराए पर लिया था। लैंडिंग का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पार्किंग में कई कारें कतार में खड़ी थीं।

वहीं गाड़ियों के सामने पायलट ने हेलिकॉप्टर उतार दिया। इस दौरान धूल का बड़ा गुबार उठा। घटना में किसी के घायल होने या नुकसान की जानकारी नहीं मिली है।

हेलिकॉप्टर के आने का वीडियो पार्किंग में मौजूद लोगों ने बनाया।

हेलिकॉप्टर के आने का वीडियो पार्किंग में मौजूद लोगों ने बनाया।

पार्किंग एरिया के ऊपर आते ही धूल का गुबार उठने लगा।

पार्किंग एरिया के ऊपर आते ही धूल का गुबार उठने लगा।

पार्किंग में खड़ी गाड़ियों से कुछ मीटर दूर ही हेलिकॉप्टर की लैंडिंग हुई।

पार्किंग में खड़ी गाड़ियों से कुछ मीटर दूर ही हेलिकॉप्टर की लैंडिंग हुई।

पायलट ने हेलिकॉप्टर की सेफ लैंडिंग की।

पायलट ने हेलिकॉप्टर की सेफ लैंडिंग की।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना को लेकर भुजबल ने बताया-

QuoteImage

कोई हादसा नहीं हुआ है। हम सभी सुरक्षित हैं। चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। हेलिकॉप्टर पार्किंग एरिया में इसलिए उतरा क्योंकि हेलीपैड दिखाई नहीं दे रहा था।QuoteImage

पायलट, क्रू मेंबर या हेलिकॉप्टर ऑपरेट करने वाली कंपनी की ओर से अभी तक कोई बयान नहीं आया है। सुरक्षा एजेंसियों ने यह पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है कि यह गलती तकनीकी खराबी या मानवीय त्रुटि के कारण हुई थी।

पुणे ग्रामीण पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि वे इस मामले की रिपोर्ट नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) को देंगे और पायलट के खिलाफ कार्रवाई होगी। नियम के मुताबिक, किसी क्षेत्र में हेलिकॉप्टर उतारने से पहले स्थानीय लोक निर्माण विभाग क्रू मेंबर को निर्देश देता है।

पुणे जिला पुलिस ने बताया कि उन्होंने हेलीपैड तैयार किया था और क्रू मेंबर को इसकी जानकारी थी, लेकिन उन्होंने इसे नजरअंदाज किया। लैंडिंग जोखिम भरी थी क्योंकि हेलिकॉप्टर के रोटर आसपास के वाहनों या इमारतों को नुकसान पहुंचा सकते थे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *