Breaking
Tue. May 12th, 2026

मानसून 4 दिन पहले आने का अनुमान:यूपी-बिहार समेत 5 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट; राजस्थान का बाड़मेर सबसे गर्म

भोपाल/लखनऊ/जयपुर/देहरादून : देश में मानसून तय समय से 4 दिन पहले दस्तक दे सकता है। आमतौर पर केरल में मानसून 1 जून तक पहुंचता है, लेकिन इस बार 25 से 27 मई के बीच केरल तट पर पहुंचने की संभावना है।

बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम हिस्से में एक सिस्टम बन गया है, जो अगले 48 घंटे में और मजबूत हो सकता है। इससे दक्षिण भारत के कई राज्यों में बारिश बढ़ेगी। यह सिस्टम मानसून को तेजी से आगे बढ़ा रहा है।

यूपी-बिहार समेत 5 राज्यों में आज आंधी-बारिश का अलर्ट है। बिहार और उत्तराखंड के सभी जिलों में बारिश हो सकती है। वहीं, उत्तर प्रदेश के 38 जिलों में बारिश की संभावना है। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में आंधी-तूफान और बारिश से 5 घरों और 7 गोशालाओं की छतें उड़ गईं।

राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में हीटवेव जारी है। देश में सोमवार को राजस्थान का बाड़मेर सबसे गर्म रहा। यहां तापमान 47.3°C दर्ज किया गया। जैसलमेर में 46.5°C, फलोदी में 45.6°C और बीकानेर में 45.3°C तापमान रहा। मध्य प्रदेश के रतलाम में पारा 45°C के पार रहा।

दक्षिण और पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश

दक्षिण भारत और पूर्वोत्तर के कई राज्यों में भी बारिश का दौर जारी रह सकता है। केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक में 14 से 17 मई के बीच भारी बारिश हो सकती है। वहीं असम, मेघालय और मणिपुर में भी कई जगह बारिश की संभावना हैं।

बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम का असर ओडिशा में भी दिख सकता है। राज्य के कई हिस्सों में अगले 6 दिन तक बारिश का अनुमान है। 20 जिलों में बिजली गिरने और तेज हवाओं के साथ बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम का हाल

13 मई:

  • पूर्वी यूपी, बिहार और राजस्थान के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।
  • हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश और ओलावृष्टि का असर बना रह सकता है। पंजाब और हरियाणा में भी तेज हवाएं चलने की आशंका है।
  • मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और ओडिशा में बारिश के साथ बिजली गिर सकती है।

14 मई:

  • पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और पश्चिमी यूपी में बारिश, गरज-चमक और 30-60kmph की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
  • जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में बारिश के साथ ओले गिर सकते है। पहाड़ी इलाकों में तेज हवाएं भी चल सकती हैं।
  • बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ और पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश के साथ बिजली गिरने का अलर्ट है।
सूरत के चिड़ियाघर में टाइगर के केज को पानी डालकर ठंडा रखा गया।

सूरत के चिड़ियाघर में टाइगर के केज को पानी डालकर ठंडा रखा गया।

उत्तराखंड के देहरादून में सोमवार दोपहर तेज बारिश हुई।

उत्तराखंड के देहरादून में सोमवार दोपहर तेज बारिश हुई।

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में सोमवार को बारिश हुई।

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में सोमवार को बारिश हुई।

राजस्थान के श्रीगंगानगर में सोमवार शाम बारिश के साथ ओले गिरे।

राजस्थान के श्रीगंगानगर में सोमवार शाम बारिश के साथ ओले गिरे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *