Breaking
Mon. Mar 23rd, 2026

दिल्ली एमसीडी चुनाव में भाजपा का बड़ा दांव, देखिये अब क्या किया वादा

नई दिल्ली डेस्क : दिल्ली नगर निगम चुनाव 2022 के मद्देनजर धुआंधार प्रचार के बीच केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बुधवार को कहा कि जहां झुग्गी वहां मकान के तहत लोगों को घर दिए जाएंगे। इस योजना के तहत 10 लाख लाभार्थी होंगे, जिनके पास घर नहीं है। इसके साथ ही अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने के पीएम उदय के फैसले से करीब 50 हजार लोगों को फायदा होगा। दिल्ली में 2 करोड़ की आबादी में से 1.35 करोड़ नागरिक हमारी पुनर्विकास योजना से लाभान्वित होंगे।
भाजपा के केंद्रीय मंत्री और अन्य बड़े नेता बुधवार को एक बार फिर से दिल्ली में 14 स्थानों पर रोड शो करके पार्टी के पक्ष में चुनावी हवा बनाने की कोशिश करेंगे। प्रदेश भाजपा महामंत्री कुलजीत सिंह चहल ने कहा कि 20 नवंबर को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित अन्य नेताओं ने विजय संकल्प रोड शो निकाला था। उसके बाद से केंद्रीय मंत्री व अन्य बड़े नेता रोज अलग-अलग स्थानों पर चुनावी सभाएं कर रहे हैं।
वहीं, गुजरात में विधानसभा चुनाव 2022 के लिए प्रचार हो चुका है। ऐसे में बुधवार से दिल्ली नगर निगम चुनाव 2022 के लिए रैलियों और जनसभाओं का दौर शुरू होने जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के दिग्गज नेता बुधवार को दिनभर विभिन्न स्थानों पर रैलियों और जनसभाओं के जरिये वार्ड प्रत्याशियों के लिए वोट मांगेंगे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *