Breaking
Thu. Oct 22nd, 2026

दावा-प्रियंका गांधी के बेटे की प्रदर्शनी से 70 फोटो हटाईं:इनमें दिल्ली प्रोटेस्ट की भी फोटोज; रेहान वाड्रा बोले- कलाकारों को सेंसर किया जा रहा

नई दिल्ली : दिल्ली के बीकानेर हाउस में प्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा के बेटे रेहान वाड्रा की फोटो प्रदर्शनी से 70 से ज्यादा तस्वीरें हटा दी गईं। इनमें दिल्ली में हुए विरोध प्रदर्शनों की तस्वीरें भी शामिल थीं।

रेहान ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि उनकी सोलो एग्जीबिशन ‘नो आइडिया इज फाइनल’ शुरू होने से कुछ घंटे पहले तस्वीरें हटाई गईं। प्रदर्शनी में पहले 100 से ज्यादा तस्वीरें थीं। अब करीब 40 बची हैं।

रेहान ने आरोप लगाया कि उन्हें राजनीतिक माहौल का हवाला दिया गया, जबकि तस्वीरों में कोई राजनीतिक संदेश नहीं था। उन्होंने कहा- कलाकारों के काम को सेंसर किया जा रहा है। इस मामले में बीकानेर हाउस की ओर से कोई बयान नहीं आया है।

रेहान ने अपनी सोलो एग्जीबिशन ‘नो आइडिया इज फाइनल’ का वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया।

रेहान ने अपनी सोलो एग्जीबिशन ‘नो आइडिया इज फाइनल’ का वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया।

रेहान बोले- प्रदर्शनी का लेआउट मैनेजमेंट को पहले बताया था

रेहान ने बताया कि बुधवार दोपहर 3:30 बजे उनसे कहा गया कि शाम 5 बजे तक तस्वीरें नहीं हटाईं तो प्रदर्शनी रद्द कर दी जाएगी। रेहान के मुताबिक, प्रशासन ने मौजूदा राजनीतिक माहौल का हवाला देकर उनकी तस्वीरों पर आपत्ति जताई।

उनके मुताबिक, प्रदर्शनी का प्रस्ताव और लेआउट पहले ही प्रबंधन को दिया जा चुका था। उन्होंने कहा कि तस्वीरें पिछले छह महीनों में हुए प्रदर्शनों का दस्तावेज थीं।

रेहान ने कहा- मुझे नहीं पता कि वे किससे डरे हुए हैं और तिरंगा की फोटो तक हटाने की हद तक चले गए, लेकिन मैं तिरंगे के फोटो नहीं हटाऊंगा। प्रदर्शनी रविवार तक तय कार्यक्रम के अनुसार जारी रहेगी।

रेहान वाड्रा ने इंस्टाग्राम पर अपनी बात रखी।

रेहान वाड्रा ने इंस्टाग्राम पर अपनी बात रखी।

प्रियंका बोलीं- आज उसकी, कल किसी और की बारी

प्रियंका गांधी वाड्रा ने इस कदम को हास्यास्पद बताया। उन्होंने इसे देशभर के युवाओं की आवाज दबाने की कोशिश बताया।

प्रियंका ने कहा- उसकी तस्वीरें प्रदर्शनों की थीं। उनमें कोई टिप्पणी नहीं थी। किसी के खिलाफ अपमानजनक बात नहीं थी। वे केवल प्रदर्शन का दृश्य दस्तावेज थीं।

रेहान ने दिल्ली प्रदर्शनों की फोटो खींचीं, राहुल गांधी भी नजर आए

रेहान वाड्रा की फोटो सीरीज में दिल्ली में हुए विरोध प्रदर्शनों के दृश्य दर्ज हैं। तस्वीरों में पुलिसकर्मियों द्वारा प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेने और प्रदर्शन के दौरान बने तनावपूर्ण माहौल को दिखाया गया है। एक तस्वीर में राहुल गांधी भी प्रदर्शनकारियों के बीच नजर आ रहे हैं।

फोटो 12 अक्टूबर की है। राहुल गांधी समेत विपक्षी सांसदों ने दिल्ली में बाराखंभा रोड से सुप्रीम कोर्ट की ओर मार्च निकाला था।

फोटो 12 अक्टूबर की है। राहुल गांधी समेत विपक्षी सांसदों ने दिल्ली में बाराखंभा रोड से सुप्रीम कोर्ट की ओर मार्च निकाला था।

ये प्रदर्शन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के विरोध में हुए थे। विपक्षी दलों ने चुनावी प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं पर सवाल उठाते हुए SIR के बदलाव वापस लेने की मांग की थी।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *