Breaking
Thu. Oct 22nd, 2026

भारतीय स्विमर पर होटल स्टाफ से छेड़छाड़ का आरोप:जापान में पैरा एशियन गेम्स से वापस भेजा; हमेशा के लिए बैन लग सकता है

पैरा एशियन गेम्स में हिस्सा लेने गए भारतीय तैराक मोहम्मद शम्स आलम शेख को जापान से वापस भेज दिया गया है। उन पर नागोया के होटल में महिला हाउसकीपिंग कर्मचारी का यौन उत्पीड़न करने के आरोप लगे हैं।

मामला सोमवार 19 अक्टूबर का है। आलम शेख को मंगलवार 20 अक्टूबर को डिपोर्ट किया गया। मामले की जानकारी गुरुवार को बाहर आई।

टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, पैरालंपिक कमेटी ऑफ इंडिया (PCI) शम्स आलम पर लाइफ टाइम बैन लगाने पर विचार कर रही है।

शम्स आलम ने पिछले साल रेक्याविक इंटरनेशनल गेम्स में 200 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक में गोल्ड मेडल जीता था।

शम्स आलम ने पिछले साल रेक्याविक इंटरनेशनल गेम्स में 200 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक में गोल्ड मेडल जीता था।

शम्स पर क्या आरोप लगे हैं

  • स्थानीय आयोजन समिति ने चीफ-डी-मिशन को सूचित किया कि होटल में यौन उत्पीड़न और छेड़छाड़ की घटना हुई है।
  • स्थानीय पुलिस ने एक भारतीय एथलीट को हिरासत में ले लिया है। जब हम होटल पहुंचे, तब पुलिस और होटल के अधिकारी वहां मौजूद थे।
  • हमें बताया गया कि एथलीट ने हाउसकीपिंग स्टाफ की एक महिला कर्मचारी को गलत तरीके से छुआ, अश्लील इशारे किए और उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की।

भारतीय दल ने लिखित माफी मांगी

शिकायत मिलने के बाद जापान की पुलिस ने 40 साल के शेख को हिरासत में लेकर पुलिस स्टेशन ले गई। पुलिस ने गिरफ्तारी और मामले को अदालत के सामने पेश करने की मांग की थी। इसके बाद स्थानीय आयोजन समिति ने हस्तक्षेप किया।

भारतीय दल की तरफ से महिला कर्मचारी को लिखित माफी देने और खिलाड़ी को जापान से वापस भेजने की व्यवस्था करने को कहा गया। अधिकारी के मुताबिक, शेख को रात बिताने के लिए दूसरे होटल में भेजा गया और मंगलवार को नागोया से भारत रवाना कर दिया गया।

कौन हैं मोहम्मद शम्स आलम शेख

मोहम्मद शम्स आलम शेख बिहार के मधुबनी जिले के रहने वाले हैं और मुंबई के धारावी इलाके में अपने परिवार के साथ रहते हैं। शेख पुरुषों की 100 मीटर बटरफ्लाई S5 और 50 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक SB4 स्पर्धाओं में दुनिया के नंबर-1 तैराक रह चुके हैं।

शम्स आलम ने 2018 में जकार्ता एशियन पैरा गेम्स में हिस्सा लिया था। इसके अलावा, उन्होंने पिछले साल रेक्याविक इंटरनेशनल गेम्स में 200 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक में गोल्ड मेडल जीता था। इस दौरान उन्होंने भारतीय और एशियाई रिकॉर्ड भी बनाए थे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *