गाजियाबाद : सपा नेता आजम खान को फिर जेल जाना होगा। गाजियाबाद की विशेष कोर्ट ने उन्हें रविवार को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आजम को कोर्ट से सीधे गाजियाबाद की डासना जेल ले जाया जाएगा।
ईडी सुबह 10.30 बजे आजम को विशेष PMLA कोर्ट में पेश किया। ईडी टीम के साथ CRPF और पुलिस के 100 जवान भी थे।
जब आजम कोर्ट परिसर पहुंचे तो वे काफी शांत दिखे। सिर्फ लोगों की तरफ देखते रहे। कार की खिड़की का शीशा खोला तो मीडिया ने पूछा- कुछ बोलेंगे नहीं। इस पर जवाब दिया- क्या रह गया है बोलने को।
मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी ने आजम को शनिवार शाम को रामपुर जेल से बाहर आते ही गिरफ्तार किया था। कार से उन्हें सीधे दिल्ली ईडी मुख्यालय ले गई थी। रातभर ईडी मुख्यालय में रखा।
वहां जौहर विश्वविद्यालय के निर्माण में सरकारी पैसे के गलत को लेकर लंबी पूछताछ की। करीब 50 से ज्यादा सवाल किए।
आजम, बेटे अब्दुल्ला के साथ 11 महीने बाद शनिवार शाम सवा 7 बजे रामपुर जेल से बाहर आए थे। बाहर आते ही ईडी ने उनको गिरफ्तार कर लिया।
29 अक्टूबर को हाईकोर्ट से 2 पैन कार्ड मामले में आजम की 10 साल की सजा सस्पेंड होने के बाद उनकी रिहाई रामपुर जेल से हुई थी। वह 11 महीने से जेल में बंद थे।
भाजपा नेता बोले- आजम बकवास बहादुरी नहीं करेंगे, तो क्या करेंगे
भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने सपा नेता आजम खान पर कहा- ऐसे हालात में वो भावनात्मक बयान और भावनात्मक बकवास बहादुरी नहीं करेंगे, तो क्या करेंगे? उन्होंने जो कहा, जो किया उस पर कोर्ट फैसला करेगा।
केशव मौर्य बोले- मुसलमान होने की नहीं, भ्रष्टाचार की सजा तिल रही

