Breaking
Sun. Nov 1st, 2026

न्यूजीलैंड ने भारत को 7 विकेट से हराया:साइफर्ट ने 93 रन बनाए; श्रेयस-ईशान की फिफ्टी बेकार, टीम इंडिया ने सीरीज 3-2 से जीती

दैनिक उजाला, स्पोर्ट्स डेस्क : भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवां टी-20 मुकाबला 7 विकेट से हार गई है। हालांकि टीम इंडिया ने सीरीज 3-2 से अपने नाम की। हैमिल्टन में कीवी टीम ने 192 रन का टारगेट 3 विकेट खोकर 18 ओवर में चेज कर लिया।

टिम साइफर्ट ने 50 बॉल पर 93 रन बनाए। ग्लेन फिलिप्स ने नाबाद 65 रन की पारी खेली। भारत से अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती और नीतीश रेड्डी को 1-1 विकेट मिले।

इससे पहले शुक्रवार को टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी कर रही भारतीय टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 191 रन बनाए। ईशान किशन ने 32 बॉल पर 61 रन बनाए। कप्तान श्रेयस अय्यर ने 23 बॉल पर 50 रन की पारी खेली। न्यूजीलैंड से एडम मिल्ने ने 4 विकेट लिए।

ग्लेन फिलिप्स प्लेयर ऑफ द सीरीज बने

न्यूजीलैंड के बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया। उन्होंने 5 मैचों की सीरीज में 341 रन बनाए।

एडम मिल्ने प्लेयर ऑफ द मैच बने

न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज एडम मिल्ने को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने 4 ओवर में 19 रन देकर 4 विकेट लिए। मिल्ने ने अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, नीतीश कुमार रेड्डी और भुवनेश्वर कुमार को आउट किया।

फिलिप्स ने नाबाद 65 रन बनाए, न्यूजीलैंड जीती

न्यूजीलैंड ने पांचवें टी-20 में भारत को 7 विकेट से हरा दिया। ग्लेन फिलिप्स ने 18वें ओवर में लगातार दो चौके लगाकर टीम को जीत दिलाई। उन्होंने 38 गेंदों पर नाबाद 65 रन बनाए।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *