Breaking
Fri. Jun 12th, 2026

राजस्थान : सांड का सींग बुजुर्ग के चेहरे के आर-पार, देखें लाइव वीडियो

कोटा : कोटा में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक सांड के हमले में रिटायर्ड सरकारी कर्मचारी की दर्दनाक मौत हो गई है। मॉर्निंग वॉक पर निकले बुजुर्ग पर अचानक सांड ने हमला कर दिया।

हमला इतना जोरदार था कि सांड के सींग बुजुर्ग के चेहरे के आर-पार हो गए। इस दौरान पीड़ित की आंख भी बाहर आ गई। हॉस्पिटल में इलाज के दौरान बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

मामला कोटा शहर की साबरमती कॉलोनी का है। मृतक के बेटे रघुवीर ने बताया कि उसके पिता महेश चंद (62 ) सरकारी स्कूल में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद से रिटायर हुए थे। रविवार सुबह करीब छह बजे वह घर से मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। घर से कुछ दूरी पर ही उन पर एक सांड ने हमला कर दिया।

मौके पर मौजूद लोगों ने घर आकर सूचना दी। हम मौके पर पहुंचे तो वह खून से लथपथ सड़क पर गिरे हुए थे। निजी हॉस्पिटल में करीब 6 घंटे उनका इलाज हुआ, लेकिन उनका खून नहीं रुका। दोपहर करीब डेढ़ बजे उनकी मौत हो गई।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *