Breaking
Thu. Feb 12th, 2026

आखिर किसके हैं ये नंबर 9435224956-7761989837 कैसे हो रही लाखों की ठगी, जानिए

  • जूक्स नामक पोर्टल तैयार कर तीन नंबरों से बने व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से लोगों को फंसाया जा रहा
  • केन्द्र व प्रदेश सरकारों को लोगों को ठगी से बचाने के लिए करने होंगे कडे़ प्रयास

मथुरा: फ्रेशेनियस के बाद जूक्स इन कार डाॅट काॅम पोर्टल https://zooxincar.com/index/auth/signup/invitecode/nEROg.html तैयार कर और इन नंबरों 77619 89837, 94352 24956, 44 7882 840715 से व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर लोगों को दूना पैसा करने का लालच देकर उनसे लाखों की ठगी की जा रही है। समय रहते केन्द्र व प्रदेश सरकार के आईटी सेल विभाग को ऐसे पोर्टलों पर कार्यवाही करने की आवश्यकता है।

30 हजार रूपये की ठगी का शिकार हुए आगरा निवासी शिवम कहते हैं कि इन तीनों व्हाट्सएप नंबर के माध्यम से लोगों को दूना पैसा होने का लालच दिया जाता है। ऐसा उनके साथ भी हुआ है। फ्रेशेनियस पोर्टल के माध्यम से इन्हीं तीनों वाट्सएप नंबर द्वारा मुझे ठगी का शिकार बना दिया। इसके बाद पोर्टल बंद कर दिया और ठगी का शिकार हुए लोगों रिप्लाई देना बंद कर दिया। इसके बाद इन्हीं तीनों नंबरों से जूक्स के नाम से ग्रुप बनाकर लोगों अपने जाल में फंसाया जा रहा है।

68 हजार रूपये की ठगी का शिकार हुए आगरा निवासी शैलेन्द्र ने बताया कि हजारों लोगों को जूक्स नामक पोर्टल अपने जाल में फंसाने की फिराक में है। दूना पैसा करने लालच देकर लोगों लाखों रूपये ऐंठ रहा है। केन्द्र व सभी प्रदेश सरकारों के आईटी सेल एवं साइबर सेल पुलिस को इस ओर ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि तीनों दिए व्हाट्सएप नंबर लोगों को कई आंकडे़ से लालच देकर लाखों की ठगी कर रहे हैं।

पुलिस और सरकार ऐसे पोर्टलों पर कार्यवाही कर ऐसे लोगों के बारे में जानकारी लेकर उन्हें तत्काल गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाए। इससे पहले पता लगाया जाए कि आखिर दिए हुए तीनों व्हाट्सएप नंबर किसके हैं और ऐसे फ्राॅड पोर्टल कहां से संचालित किए जा रहे हैं। क्योंकि दूना पैसा करने का कोई भी माध्यम भारत देश में नहीं है।

ऐसे फंसाते हैं जाल में

व्हाट्सएप ग्रुप से लिया हुआ नाम मंजू रामा का काम लोगों को अपने जाल में फंसाने का है। वह जीवन में खुशियां आने के ऐसे लालच देती है कि लोग इस भवंर में फंस जाते हैं और जूक्स इन कार डाॅट काॅम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर पैसे ट्रांसफर कर देते हैं। इसके बाद मंजू रामा लोगों से रिप्लाई करना बंद कर देती है। ठीक ऐसे ही हालात हर व्यक्ति के साथ हो रहे हैं। बाकी और व्हाट्सएप नंबर वह लोगों को व्हाट्सएप गु्रप अपनी जूक्स के माध्यम से मिली धनराशि से ऐशो आराम करना दिखाते हैं। जिससे लोग झांसे में आयें।

यह भी पढ़ें…

फ्रेशेनियस से ठगी के शिकार लोग बोले ZOOX फ्राॅड पोर्टल को बंद करे केन्द्र व प्रदेश सरकार

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *