Breaking
Sun. Mar 29th, 2026

सीमा के बाद अब बांग्लादेश की सोनिया युवक के प्यार में पहुंची नोएडा…फिर दिलचस्प हुआ मामला

नोएडा: पाकिस्तान से प्रेमी के पास नोएडा चली आई सीमा हैदर (Seema Haider) का मामला अभी मीडिया की सु्र्खियों में है ही। इस बीच बांग्लादेश से भी एक अन्य महिला अपने एक साल के बच्चे को लेकर नोएडा पहुंच गई है। सोनिया अख्तर (Sonia Akhtar) नामक महिला ने आरोप लगाया है कि नोएडा निवासी युवक ने 3 साल पहले उसके साथ शादी की थी। अब वह साथ रहने से इनकार कर रहा है।

जानकारी के मुताबिक बांग्लादेश की रहने वाली एक महिला सोनिया अख्तर अपने 1 साल के बच्चे को लेकर नोएडा पहुंच गई सोनिया नोएडा के सौरव कांत तिवारी नाम के एक युवक के लिए बांग्लादेश से नोएडा वीजा लेकर भारत आ गई। ताया जा रहा है कि महिला ने बांग्लादेश के सौरव कांत तिवारी से 3 साल पहले शादी की थी जिसके बाद अब पति से मिलने के लिए अपने एक बच्चे के साथ भारत आई हालांकि यहां आने पर पता चला कि युवक ने आप पहले कि किसी और से भारत में शादी कर ली है। अब वह बांग्लादेशी महिला सोनिया अख्तर को साथ नहीं रखना चाहता है।

हालांकि सोनिया अख्तर पति सौरव के साथ रहना चाहती है। वह बच्चों के साथ सेक्टर 108 पुलिस कमिश्नर दफ्तर पहुंची थी। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है। महिला ने बताया कि उसका नाम सोनिया अख्तर, जो कि भारत में सौरभ अपने पति से मिलने आई है और वह अपने पति के साथ रहना चाहती है।

सोनिया ने बताया कि पति ने उसे साथ रखने से इनकार कर दिया। सोनिया ने पति पर इंडिया में दूसरी महिला से शादी कर के रहने का आरोप भी लगाया। अब अपने एक साल के बच्चे के साथ नोएडा पुलिस से इंसाफ की गुहार लगा रही है। पुलिस इन सभी आरोप और महिला की जांच कर रही है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *