Breaking
Fri. Feb 13th, 2026

अब इस नेता ने सनातन धर्म को लेकर दिया विवादित बयान

नई दिल्ली : तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के स्टालिन के बेटे और तमिलनाडु सरकार में खेल मंत्री उदयनिधि स्टालिन के बयान के बाद अब डीएमके सांसद ए राजा ने विवादित बयान दिया है। डीएमके एमपी ए राजा ने अपने बयान में सनातन धर्म की तुलना HIV से की है। साथ ही केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को बहस के लिए खुली चुनौती दी है।

ए राजा ने सनातन धर्म विवाद पर टिप्पणी करते हुए कहा कि उदयनिधि ने जो भी बोला है, वो काफी कम है। उन्होंने सिर्फ मलेरिया और डेंगू कहा है, लेकिन ये ऐसी बीमारी नहीं हैं जिन्हें समाज में घिनौना कहा जाता है।अगर आपको सनातन को परिभाषित करना है तो आप एचआईवी को देखिए, समाज के लिए सनातन ऐसा ही काम करता है।

उन्होंने आगे कहा, “अगर प्रधानमंत्री बैठक बुलाएं और मुझे अनुमति दें तो मैं सभी कैबिनेट मंत्रियों को जवाब देने के लिए तैयार हूं। मैं समझाऊंगा कि ‘सनातन धर्म’ कौन सा है, उसके बाद आप निर्णय करें…”

ए राजा ने आगे कहा पीएम को भी सनातन धर्म का पालन करना चाहिए और विदेशी दौरों पर नहीं जाना चाहिए। दिल्ली में एक करोड़ लोगों को बुलाएं, शंकराचार्य को भी बैठाएं और अपने सभी हथियारों को छोड़ दें।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *