Breaking
Tue. Mar 3rd, 2026

अजय देवगन की ‘भोला’ बनी साल 2023 की तीसरी सबसे बड़ी ओपनर

दैनिक उजाला डेस्क : बाॅलीवुड के सुपरस्टार अजय देवगन और तब्बू की मच अवेटेड फिल्म ‘भोला’ (Bholaa) 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म ने रिलीज होने के साथ ही दर्शकों का दिल जीत लिया। साथ ही बाॅक्स ऑफिस पर मोटी कमाई करनी शुरू कर दी। ‘भोला’ ने पहले दिन ठीकठाक कमाई की। साथ ही टॉप 10 ओपनिंग फिल्मों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर कायम हो गई। इसके साथ ही अजय की ‘भोला’ साल 2023 की एक और हिट फिल्म का स्टेटस लेने की रेस में आगे दौड़ती दिख रही है। तो चलिए जानते हैं कि साल 2023 में टाॅप 10 ओपनिंग फिल्में कौन सी रही हैं।

इसके बाद नंबर आता है हालिया रिलीज अजय देवगन स्टारर ‘भोला’ (Bholaa) का। यह फिल्म 30 मार्च को रिलीज हुई है। जिसने पहले दिन बंपर कमाई करते हुए थियेटर्स से पूरे 11.20 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। इसके साथ ही ये साल 2023 की तीसरी टॉप ओपनर फिल्म बन गई है।

‘पठान’ (Pathaan)
साल 2023 की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जाॅन अब्राहम की ‘पठान’ (Pathaan) रही है। इस फिल्म ने रिलीज के पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। पठान ने पहले दिन शानदार कमाई करते हुए बॉक्स ऑफिस से पूरे 57 करोड़ रुपये हासिल किए थे। यह हिंदी सिनेमा की अब तक की सबसे बड़ी कामयाबी रही है।

‘तू झूठी मैं मक्कार’ (Tu Jhoothi Main Makkar)
इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ (Tu Jhoothi Main Makkar) है। इस फिल्म को होली के मौके पर 8 मार्च को रिलीज किया गया था। फिल्म ने ओपनिंग डे पर बॉक्स ऑफिस से पूरे 15.73 करोड़ रुपये कमाए थे। जिसके बाद ये फिल्म साल 2023 में बंपर ओपनिंग लेने वाली दूसरी फिल्म बन गई है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *