Breaking
Thu. Feb 12th, 2026

30 जनवरी को सभी राज्य और केंद्रशासित प्रदेश दो मिनट का रखें मौन : केंद्र

नई दिल्ली : शहीद दिवस 30 जनवरी को पूरे देश शोक में डूबा रहता है। 30 जनवरी को शहीद दिवस को लेकर केंद्र सरकार ने सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के लिए निर्देश जारी किया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय की तरफ से राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों को भेजे गए पत्र में देश के स्वतंत्रता संग्राम में शहीद हुए लोगों की याद में 30 जनवरी को दोपहर 11 बजे दो मिनट का मौन रखने को कहा गया है। ये भी कहा गया है कि इसका सख्ती से पालन किया जाए। गृह मंत्रालय के पत्र में दिए गए दिशानिर्देशों के अनुसार 30 जनवरी को दोपहर 11 बजे पूरे देश में दो मिनट का मौन रखा जाएगा।

इस दौरान किसी भी तरह का कामकाज और आवाजाही नहीं होनी चाहिए। ये भी कहा गया है कि जहां भी संभव हो दो मिनट का मौन शुरू होने से पहले और खत्म होने के बाद सायरन या आर्मी गन से सिग्नल देना होगा। सायरन 10.59 बजे से 11 बजे तक बजेगा। वहीं 11.02 मिनट पर भी सायरन को दोबारा बजाया जाएगा। एजेंसी के अनुसार, गृह मंत्रालय के निर्देशानुसार, सिग्नल सुनते ही सभी लोगों को अपने स्थान पर खड़े होकर मौन धारण करना होगा। जहां सिग्नल सिस्टम उपलब्ध नहीं होगा, वहां दो मिनट के मौन संबंधी उपयुक्त निर्देश जारी किए जा सकते हैं।

शहीद दिवस पर चर्चा, वाद विवाद कार्यक्रम का करें आयोजन

गृह मंत्रालय ने राज्य सरकारों से ये भी सुनिश्चित करने को कहा कि, सभी एजुकेशनल इंस्टीट्यूशन और पब्लिक सेक्टर एंटरप्राइजेज शहीद दिवस के मौके पर चर्चा, स्वतंत्रता संग्राम के विषय पर वाद विवाद से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन करें। ऐसा हाइब्रिड मोड में किया जा सकता है। इस दौरान कोविड-19 के दिशा-निदेर्शों का पालन करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *