Breaking
Mon. Mar 30th, 2026

राजस्थान में प्रियंका गांधी ने 50 मिनट में नापी अलवर की राजनीति, रोड शो में उमड़ा जैनसलाब

अलवर : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने आज दोपहर अलवर लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी ललित यादव के समर्थन में रोड शो किया। इस दौरान अपार जनसैलाब देखने को मिला। प्रियंका गांधी का रोड शो कंपनी बाग के पास शहीद स्मारक से शुरू होकर भगत सिंह चौराहे पर जाकर खत्म हुआ।

इस दौरान प्रियंका गांधी के साथ पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव जितेंद्र सिंह, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली सहित कई नेता रथ में सवार रहे। बता दें कि इससे पहले वर्ष 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में तत्कालीन कांग्रेस प्रत्याशी जितेंद्र सिंह के समर्थन में राहुल गांधी ने रोड शो किया था।

प्रियंका गांधी ने 3 किमी के रोड शो के दौरान करीब 50 मिनट में अलवर की राजनीति नाप ली। रोड शो में समर्थकों का उत्साह चरम पर था। प्रियंका गांधी ने भी किसी को निराश नहीं किया। प्रियंका ने मौन रहकर वोट मांगा और मुस्कुराहट से सबका दिल जीत लिया। अलवर शहर के कंपनी बाग के सामने शहीद स्मारक से शुरू हुआ रोड शो मन्नी का बड़, चर्च रोड, होपसर्कस, कलाकंद मार्केट, घंटाघर, काशीराम चौराहा होते भगत सिंह चौराहे पर जाकर खत्म हुआ।

अलवर शहर ही क्यों चुना?

राजनीति के जानकारों का कहना है कि भले ही कांग्रेस का अलवर लोकसभा क्षेत्र की 8 विधानसभा सीटों में से 5 पर कब्जा हो, लेकिन अलवर शहर की विधानसभा सीट पिछले चार चुनाव से कांग्रेस हार रही है। इसका असर पिछले लोकसभा चुनावों में भी नजर आता रहा है। ऐसे में इस सीट पर बढ़त बनाने के मकसद से प्रियंका का रोड शो करवाया जा रहा है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *