Breaking
Fri. Feb 13th, 2026

अंजू के बाद पति अरविंद ने छोड़ा राजस्थान, रेड अलर्ट पर आई इंटेलीजेंस

नई दिल्ली : राजस्थान में अलवर जिले के भिवाड़ी कस्बे से मोहब्बत में गिरफ्तार होकर पाकिस्तान पहुंची अंजू रफाइल को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है। अंजू के बाद उसका पति अरविंद रफाइल ने भी अब भिवाड़ी छोड़ दिया है। वह अपने बच्चों को लेकर सोमवार देर रात भिवाड़ी से कहीं चला गया है। इसके पीछे अंजू को लेकर पूछताछ और इसके कारण आ रही परेशानी को बड़ा कारण माना जा रहा है। उसके घर पर अब ताला लटक रहा है। इसके लेकर अब सुरक्षा एजेंसियां और भी सतर्क हो गई हैं।

गौरतलब है कि 21 जुलाई को अरविंद रफाइल की पत्नी अंजू रफाइल अपने पाकिस्तानी दोस्त से मिलने खैबर पख्तूनवा चली गई। यह बात तब सामने आई जब पाकिस्तानी एजेंसियों ने भारत की एजेंसियों से पूछताछ की। बाघा बार्डर के रास्ते पाकिस्तान गई अंजू रफाइल ने अपना एक वीडियो भी जारी किया है। इसमें उसने कहा है कि उसके बच्चों और उसके परिवारजानों को परेशान न किया जाए। वह जैसे गई है वैसे आ भी जाएगी। वह हर टाइम लाइन पर है। जो भी बात करनी है उससे बात की जाए।

अंजू रफाइल ने वीडियो जारी कर यह तो कह दिया कि वह दो तीन दिन के बाद पाकिस्तान से वापस आ रही है लेकिन नहीं आई तो फिर क्या होगा। पाकिस्तान ने 30 दिन का वीजा अंजू को दिया है। वह 21 जुलाई को पाकिस्तान गई है। ऐसे में उसे 20 अगस्त को आना होगा। ऐसे में अगर अब वह नहीं आती है तो क्या होगा। क्या उसका वीजा पाकिस्तान बढ़ा देगा। वहीं उसका पुरुष मित्र कह रहा है कि वह एक बार भारत जाएगी फिर आकर शादी करेगी।

अंजू के पति अरविंद ने सोसायटी के घर में ताला बंद कर दिया है। वह बच्चों के साथ कहीं चला गया है। पड़ोसियों ने बताया है कि घटना के बाद परिसर में काफी चर्चा हो रही थी। उसके बच्चे काफी परेशान हो रहे थे। इसलिए वह चला गया। इसके पीछे यह बात भी सामने आ रही है कि उसके साले की पत्नी की डिलीवरी होने वाली है। इतना ही नहीं अंजू ने अपने पति को किसी को कोई कागजात देने के लिए नहीं कहा है। ऐसे में यह बात भी अब चर्चा का विषय है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *