Breaking
Thu. Feb 12th, 2026

बिना तलाक की दूसरी शादी, नसरुल्ला ने पत्नी को दिखाए झूठे ख्वाब

नई दिल्ली : अपने दो बच्चों और अपने पति को छोड़कर अपने प्रेमी नसरुल्ला से मिलने अलवर (Alwar) के भिवाड़ी से पाकिस्तान (Pakistan) गई गई अंजू के खिलाफ उसके पति अरविंद ने भिवाड़ी थाने में मुकद्दमा दर्ज कराया है। जिला पुलिस अधीक्षक विकास शर्मा ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

भिवाड़ी के फूलबाग थाने में दर्ज मामला दर्ज कराया गया है। धारा 366, 494, 500, 506 आईपीसी , 66 आईटी एक्ट में मामला दर्ज किया गया है। अरविंद ने शादीशुदा होने के बावजूद दूसरी शादी कर धोखा देने और पाकिस्तान से whatsapp call पर धमकी देने का मामला दर्ज कराया है।

पाक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अंजू नें पाकिस्तान में धर्म परिवर्तन करके अपना नाम फातिमा रखकर नसरुल्लाह से निकाह कर लिया। अब बताया जा रहा है कि अंजू का वीजा दो माह और बढ़ गया है। इधर, सहायक पुलिस अधीक्षक सुजीत शंकर ने बताया कि अरविंद ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसकी शादी अंजू पुत्री अे. पी. थॉमस ईसाई, हरचदपुर, भिवाड़ी जिला अलवर के साथ ईसाई धर्म एवं रीति स्वाज के अनुसार बिना किसी दान-दहेज के साधारण तरीके से भिवाड़ी चर्च में 3 जनवरी 2007 को सम्पन्न हुई थी, जिसके बाद अंजू बतौर पति-पत्नि जाति एवं पूर्वक भिवाडी जिला अलवर में साथ-साथ रहने लगे।

वैवाहिक संबंधों के चलते अंजू से एक पुत्री एजल 27 अक्तूबर 2007 को तथा एक पुत्र आरोन 26 अक्तूबर 2017 को पैदा है। उसके बाद अपनी पत्नि अंजू बच्चों के साथ भिवाड़ी जिला अलवर (राजस्थान) में रहने लगे। पत्नि अंजू पाकिस्तान प्रांत में रह रहे नसरुल्ला से सोशल मीडिया फैसबुक के माध्यम से संपर्क में आई तथा नसरुल्ला ने मेरी विवाहिता पत्नी अंजू को झूठे आश्वासन एवं ऊंचे-ऊंचे ख्वाब दिखाकर एवं प्रलोभन देकर बहला-फुसला लिया तथा यह जानते हुए कि अंजू एक शादीशुदा और उसका पति जीवित है एवं उसके दो बच्चे है। को पाकिस्तान आने के लिए विवश कर पाकिस्तान बुला लिया, जिस पर पर अंजू 21 जुलाई 2023 को समय दोपहर करीब 2.48 बजे पर भिवाड़ी से बिना बताए चली गई।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *