Breaking
Sat. Feb 28th, 2026

मथुरा में आर्यमान एंटरप्राइज़ेज़ ने 100 से अधिक छात्राओं को वितरित की स्कूल किट

दैनिक उजाला, मथुरा : आर्यमान एंटरप्राइज़ेज़ द्वारा सामाजिक पहल के तहत रॉयल एनफील्ड कम्युनिटी राइड का आयोजन किया गया। इस विशेष पहल के अंतर्गत ग्राम चौमुहाँ, मथुरा स्थित प्राथमिक कन्या विद्यालय में 100 से अधिक छात्राओं को स्कूल किट वितरित किए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं की शिक्षा को प्रोत्साहित करना और उन्हें आवश्यक शैक्षिक संसाधन उपलब्ध कराना रहा।

इस अवसर पर कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर कृष्णा सिंह ने कहा कि शिक्षा ही समाज की सशक्त नींव है और बालिकाओं को शिक्षित करना भविष्य को संवारने के समान है। उन्होंने कहा कि आर्यमान एंटरप्राइज़ेज़ आगे भी इस प्रकार की सामाजिक गतिविधियों के माध्यम से समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाता रहेगा।

कार्यक्रम में एरिया सेल्स मैनेजर नरेश सिंह भंडारी, जनरल मैनेजर राहुल चौधरी, सेल्स मैनेजर नरेश सिंह तथा तुषार शर्मा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल को सराहनीय बताते हुए भविष्य में भी ऐसे प्रयासों को जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया।

विद्यालय प्रशासन एवं ग्रामीणों ने आर्यमान एंटरप्राइज़ेज़ की इस पहल के प्रति आभार व्यक्त किया और इसे समाज के लिए प्रेरणादायक कदम बताया।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *