Breaking
Thu. Feb 12th, 2026

320 करोड़ की लागत से तैयार हुआ नाइट लैंडिंग श्री राम एयरपोर्ट, 15 दिन में दिल्ली की शुरू होंगी रोजाना उड़ानें

अयोध्या : अयोध्या का मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम इंटरनेशनल एयरपोर्ट लगभग बनकर तैयार है। इसका टर्मिनल का डिजाइन राम मंदिर जैसा है। 22 जनवरी को रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा से पहले इसे शुरू कर दिया जाएगा। इससे पहले सीएम योगी एयरपोर्ट पहुंचे। उनके साथ केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और केंद्रीय राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह भी रहे। सभी ने एयरपोर्ट के निर्माण काम का जायजा लिया।

अयोध्या में श्रीराम इंटरनेशल एयरपोर्ट से 500 यात्रियों को एक साथ आने जाने की सुविधा रहेगी। दो फेज में इसे बनाया जा रहा है 2200 मीटर लंबा 45 मीटर चौड़ा रनवे बन चुका है। धुंध में भी आसानी से लैंडिंग की जा सकती है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया एवं केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह शनिवार को अयोध्या एयरपोर्ट का निरीक्षण किया, राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से पहले श्री राम एयरपोर्ट को शुरू करने की तैयारी है।

डीजीसीए की टीम भी एयरपोर्ट का निरीक्षण कर चुकी है। एयरपोर्ट अथॉरिटी सबसे पहले दिल्ली एवं अहमदाबाद के लिए उड़ान शुरू करेगी। उम्मीद की जा रही है कि आगामी 15 दिनों मे यह उड़ान शुरू हो जाएगी। श्रीराम एयरपोर्ट के निदेशक विनोद कुमार ने बताया की हवाई अड्डे का काम अंतिम चरण में है। रनवे एवं पार्किंग बे पूरी तरह से तैयार हो गया है। भवन का कार्य अंतिम चरण में है, सौंदरीकरण का भी कार्य जारी है ।

उम्मीद है कि जल्द ही हमें लाइसेंस मिल जाएगा और उड़ाने शुरू हो जाएगी। उन्होंने जानकारी दी की इंडिगो एयरलाइन ने हमें अपना फ्लाइट प्लान भेजा है। सबसे पहले दिल्ली के लिए सातों दिन, तथा अहमदाबाद के लिए सप्ताह में 3 दिन फ्लाइट शुरू करेंगे। हमें उम्मीद है कि प्राण प्रतिष्ठा से पहले संचालन सुचारु रूप से शुरू हो जाएगा। देश और विदेश से आने वाले श्रद्धालु आसानी से अयोध्या पहुंच सकेंगे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *