Breaking
Fri. Feb 13th, 2026

अयोध्या में पहली बार कैबिनेट बैठक, 14 प्रस्ताव ​​पास: CM योगी ने रामलला की आरती की

अयोध्या : 22 जनवरी 2024 को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होनी है। इससे पहले यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में पहली कैबिनेट बैठक की है। लोकसभा चुनाव 2024 भी करीब है। बता दें कि 9 नवंबर 1989 को श्रीराम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण के लिए शिलान्यास हुआ था। सुप्रीम कोर्ट में सालों चले राम जन्म भूमि विवाद का फैसला भी 9 नवंबर 2019 को ही श्रीरामलला के पक्ष में आया था।

आज अयोध्या में हुई पहली कैबिनेट बैठक में 14 प्रस्ताव पास हुए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ा है। यूपी सरकार की पूरी कैबिनेट अयोध्या धाम आई है। उत्तर प्रदेश के विकास को लेकर आज अहम बैठक हुई। केंद्र और राज्य सरकार की 30,500 करोड़ रुपये से ज्यादा की 178 योजनाएं पहले से ही अयोध्या में चल रही हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज कैबिनेट बैठक में 14 महत्वपूर्ण प्रस्ताव लाए गए। पहला प्रस्ताव उत्तर प्रदेश में अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण की स्थापना का था। हमने राज्य स्तर पर इस प्राधिकरण को बनाने का निर्णय लिया है।

अयोध्या में मंत्रिपरिषद की बैठक के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कैबिनेट के निर्णयों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बैठक में 14 प्रस्तावों पर चर्चा हुई। सीएम योगी ने कहा कि अयोध्या आकर्षण का केंद्र बनी है।

यूपी के मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने अयोध्या में कैबिनेट बैठक से पहले कहा कि आज करीब 1000 साल बाद पीएम और सीएम ने अयोध्या का गौरव लौटाया है। यह शहर दुनिया का सबसे बड़ा पर्यटक स्थल बनने जा रहा है। आज यहां पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए फैसले लिए जाएंगे। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कई प्रस्ताव कैबिनेट के सामने हैं।

पहली बार कैबिनेट बैठक

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में अयोध्या में पहली बार कैबिनेट बैठक हुई है। अयोध्या में यूपी कैबिनेट की बैठक शुरू होने से पहले राज्य मंत्री बेबी रानी मौर्य ने कहा कि बैठक में उत्तर प्रदेश का विकास और कैसे हो इस पर ही चर्चा होगी। आज का पल ऐतिहासिक है क्योंकि यहां कैबिनेट की बैठक हो रही है।

इन प्रस्तावों को मिली मंजूरी

  • अयोध्याजी तीर्थ क्षेत्र विकास परिषद के गठन को मंजूरी दी गई है।
  • अयोध्या के माझा जमथरा गांव में 25 एकड़ भूमि पर भारतीय मंदिर वास्तुकला संग्रहालय की स्थापना के प्रस्ताव को मंजूरी दी।
  • इनलैंड वाटर वे प्राधिकरण के गठन के संबंध मे प्रस्ताव को मंजूरी।
  • मां पटेश्वरी देवीपाटन विकास परिषद गठन को मंजूरी।
  • मुजफ्फरनगर में ‘शुकतीर्थ विकास परिषद’ के गठन को मंजूरी।
  • अयोध्या शोध संस्थान को अंतराष्ट्रीय रामायण वैदिक शोध संस्थान के रूप मे विस्तारित करके स्थापित करने को मंजूरी।
  • हाथरस मे दाऊजी लक्खी मेला को प्रांतिकरण करने का निर्णय। अयोध्या के सभी मेलो को प्रांतीय करण करने के प्रस्ताव को मंजूरी।
  • बुलंदशहर मे गंगा मेला का प्रांतीय करण व बनारस में देव दीपावली आयोजन का प्रांतीय करण करने के प्रस्ताव को मंजूरी।
  • प्रदेश मे महिला स्वयंसेवी समूहों को उनके ही ब्लॉक मे प्लांट लगाने के संबंध मे प्रस्ताव को मंजूरी।
  • ड्रोन पॉलिसी को मंजूरी।
  •  राज्य स्तर पर नियमावली लागू करने के संबंध में प्रस्ताव को मंजूरी।
  • शीतकालीन सत्र 28 नवंबर से बुलाने के प्रस्ताव को मंजूरी।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *