Breaking
Tue. Mar 31st, 2026

वसंत से शुरू हुआ होली रे रसिया, ब्रज के राजा दाऊदयाल ने वसंती श्रृंगार में दिए दर्शन

  • ब्रज के राजा दाऊजी महाराज के मंदिर प्रांगण में आयोजित यज्ञोपवित संस्कार, ब्राहमण बन्धुओं ने धारण किया जनेऊ

बलदेव : बुधवार से वसंत ऋुत का आगमन हो गया है। ब्रज के मंदिरों में अबीर गुलाल से ठाकुरजी के साथ भक्तों ने अपने मस्तक पर गुलाल लगाकर प्रभु के चरणों में शीश झुकाया। ब्रज के राजा ठाकुर श्रीदाऊजी महाराज व माता रेवती ने भी वसंती श्रृंगार में श्रद्धालुओं को भव्य दर्शन दिए।

वसंत पंचमी के अवसर पर दाऊजी मंदिर प्रांगण में यज्ञोपवित संस्कार का आयोजन किया गया। बलभद्र पीठ के पीठाधीश्वर ने आचार्य विष्णु ने ब्राहमण बन्धुओं को मंत्रोच्चारण के मध्य हवन यज्ञ में आहूति दिलाकर जनेऊ धारण कराया। इसी बीच मंदिर प्रांगण श्री दाऊजी महाराज के जयकारों से गूंज उठा।

ब्रज के राजा दाऊजी महाराज के मंदिर प्रांगण में आयोजित यज्ञोपवित संस्कार

दाऊजी महाराज ने गुलाल के साथ होली खेली। इसके बाद भक्तों ने होली खेली। इसी के साथ समूचे ब्रज में 40 दिनों की होली पर्व की शुरूआत हो गई। ब्रज के प्रमुख मंदिरों में बांके बिहारी वृंदावन, श्रीकृष्ण जन्मभूमि, रमणरेती, दाऊजी महाराज मंदिर बलदेव, बरसाना, नंदगाव, जाव, फालैन, द्वारिकाधीश मंदिर आदि जगह होली के आयोजन शुरू हो गए हैं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *