Breaking
Tue. Mar 3rd, 2026

शिक्षा हित में किए गए कृत कभी सेवानिवृत्त नहीं होते

  • सेवानिवृत्ति पर शिक्षिका को दी गयी सम्मानपूर्वक विदाई पर शिक्षकों ने कहा

बलदेव : विकास खण्ड बलदेव के संबिलित विद्यालय मुजाहिदपुर की प्रधानाध्यापिका गिरिजेश शर्मा की सेवानिवृत्ति पर आज शुक्रवार को संविलित विद्यालय अमीरपुर में शिक्षक साथियों द्वारा भव्य विदाई एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापिका गिरिजेश शर्मा को फूल माला,प्रसादी इकलाई एवं पटका पहनाकर और स्मृति चिन्ह व उपहार भेंटकर सम्मानित किया गया।
विदाई समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि यद्यपि सरकारी सेवा में एक निश्चित समय सीमा के अंदर सेवानिवृत्त होना सुनिश्चित है परंतु सरकारी शिक्षक द्वारा शिक्षा हित में किए गए कृत कभी भी सेवानिवृत्त नहीं होते। इन्हीं में से एक हैं गिरिजेश शर्मा जिन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान शिक्षा को एक नई ऊंचाई दी है। बच्चों के प्रति उनका लगाव, समय पालन तथा अनुशासन के साथ-साथ विद्यालयी शिक्षण व्यवस्था में इनके द्वारा किए गए सुधारों को कभी भुलाया नहीं जा सकता। इनका यह आचरण अन्य शिक्षकों के लिए न सिर्फ अनुकरणीय है बल्कि प्रेरणाप्रद भी है।

अकेडमिक रिसोर्स पर्सन डॉ जगदीश पाठक ने कहा कि विद्यालय की बेहतरी के लिए निरन्तर प्रयत्नशील रहना और ससमय विद्यालय में उपस्थित होना तथा सभी को साथ लेकर चलने की इनमें अद्भुत प्रतिभा थी।

सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापिका गिरिजेश शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यालय एक परिवार की तरह होता है, जिसमें शिक्षक, अभिभावक और छात्रों के बीच समन्वय स्थापित कर छात्रों के उज्जवल भविष्य का निर्माण किया जाता है।

इस अवसर पर नोडल शिक्षिका गीता रावत, जिला आईसीटी सम्मान प्राप्त सुशेन्द्र मित्तल, भगवान दास, रविन्द्र रावत, दिनेश कुमार, सोहन सिंह, सुबोध सारस्वत, उपेन्द्र पांडेय, श्याम बाबू अग्रवाल, अनिल कुमार, अमित कुमार, नरेंद्र चौधरी, लवली पटेल, ममता यादव, प्रीति सिंह, रश्मि कुलश्रेष्ठ, सुधा विष्ट, रेनू अग्रवाल, गीता रावत, इंदु शर्मा, अर्चना शर्मा, सुनीता, मधुवाला, प्रियंका, शशि प्रभा, नीतू सिंह आदि की उपस्थिति मुख्य रही।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *