Breaking
Thu. Feb 12th, 2026

बलदेव: अंधेरे में परिक्रमा देने को मजबूर 84 कोस परिक्रमार्थी, विद्युत अधिकारियों को परवाह नहीं

  • हर दिन-हर घंटे दिन छुपते ही शुरू होता है बिजली का ड्रामा, एसडीओ नहीं उठाते फोन
  • ब्रज चैरासी कोस परिक्रमार्थियों को अंधेरे में रख रहा बिजली विभाग
  • हर घंटे 8 से 10 बार प्रतिदिन ट्रिपिंग कर रही बिजली, बिजली जाते अंधेरे में डूब जाता है कस्बा बलदेव

बलदेव/मथुरा: बलदेव में ब्रज चैरासी कोस परिक्रमार्थियों और नगरवासियों पर बिजली का ड्रामा इस कदर हावी है कि हर घंटे-हर दिन दिन छुपते ही 8 से 10 बार ट्रिपिंग कर रही है। विद्युत व्यवस्था ठीक-ठाक न होने कारण ही समूचा कस्बा बलदेव अंधेरे में डूब जाता है। ऐसे में ब्रज चैरासी कोस परिक्रमार्थियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन विद्युत के अधिकारी आंख मूंदे पड़े हैं। एसडीओ फोन नहीं उठाते।

समूचे बलदेव कस्बा में ऐसी कोई उजाले की व्यवस्था नहीं कि लाइट जाने के बाद भी परिक्रमार्थियों और नगरवासियों को उजाले में चलने की सहूलियत मिल सके। बिजली का हाल ए बेहाल यह है कि दिन छुपते ही विद्युत ड्रामा शुरू हो जाता है। दर्जनों बार शिकायतें यूपीपीसीएल ट्विटर अथवा कई माध्यमों को विद्युत विभाग को गई हैं, लेकिन अधिकारियों लापरवाही 84 कोस परिक्रमार्थियों और नगरवासियों पर हावी हो रही है।

बलदेव विकास समिति के अध्यक्ष ज्ञानेन्द्र पांडेय कहते हैं कि इन ब्रज चैरासी कोस परिक्रमा में परिक्रमार्थियों का हुजूम उमड़ रहा है। राया से चलकर सीधे बलदेव पहुंचते परिक्रमार्थी रात्रि आराम करते हैं। इसके बावजूद भी प्रशासन से लेकर विद्युत अधिकारियों ने इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया। पूरी परिक्रमामार्ग में कहीं सीएसआर के तहत अथवा प्रशासन की तरफ से न तो जलपान की व्यवस्था की गई और न ही परिक्रमार्थियों के आराम करने की। यहां तक परिक्रमार्थी अगर कहीं रूकें भी तो उनके विद्युत की कहीं कोई व्यवस्था नहीं है। नगरवासी इस ओर हाथ बढ़ाएं तो बिजली का ड्रामा हालात खराब करता है। दिन छुपते ही बिजली एक घंटे लगातार रूक ही नही सकती।

रविवार को तो दोपहर करीब दो बजे से लेकर रात्रि 11 बजे तक गायब रही। इसके बावजूद भी ट्रिपिंग का ड्रामा चलता रहा। यही ट्रिपिंग का ड्रामा हर दिन-हर घंटे देखने को मिल रहा है। कईयों बार एसडीओ को शिकायत करने की कोशिश की, लेकिन वह अपना फोन भारी समझने के कारण उठाते नहीं है।

उन्होंने बताया कि दर्जनों शिकायतें यूपीपीसीएल के ट्विटर अकाउंट पर की गई, बावजूद उसके परिक्रमार्थियों के लिए भी विद्युत व्यवस्थाएं नहीं की जा रही है। उन्होंने मांग की है कि रात्रि को दिन छुपते ही बलदेव को अच्छी बिजली सप्लाई करने की जरूरत है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *