दैनिक उजाला, बलदेव: अधिक मास में बलदेव में नरहौली चौराहा पर श्री भक्तमाल कथा का शुभारंभ हुआ। भव्य कलश यात्रा से श्री भक्त कथा का शुभारंभ विधि-विधान पूर्वक हुआ। पीले पीले वस्त्र धारण कर सैकड़ों महिलाएं सिर पर कलश लेकर भजन गाते हुए चल रही थी।
भव्य कलश यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा से स्वागत सम्मान हुआ। भव्य कलश यात्रा नरहौली चौराहा से शुभारंभ होकर प्रमुख प्रमुख मार्गों से निकली। श्री भक्त माल कथा प्रवक्ता आचार्य ब्रजेश कृष्ण व्यास ने कहा भगवान हमेशा भक्तों पर कृपा करते हैं, बस भक्त की आस्था व श्रृद्धा विश्वास अटूट होनी चाहिए। श्री भक्त माल कथा मानव को यह ज्ञान देती है यदि हम भी इसी प्रकार से भगवान के प्रति भक्ति में लीन हो जाएं तो, जीवन का कल्याण हो जायेगा। जीवन सफल हो जायेगा। कथा श्रवण से जीवन के सभी दुःख कष्ट समाप्त हो जाते हैं। कलयुग में नाम जप भजन संकीर्तन मात्र से प्रभु का सानिध्य प्राप्त हो जाता है।

कथा प्रवक्ता का आयोजकों ने माला पटुका से सम्मान किया। कार्यक्रम में आयोजक विनोद अग्रवाल गुड़ वाले, अरुण शर्मा, चंद्रभान गुप्ता, मनोज अग्रवाल, श्याम प्रकाश उपाध्याय, डोरी लाल शर्मा, प्रभात शर्मा, माधव शर्मा, संतोष शर्मा, दिनेश शर्मा, महेश शर्मा, विनोद शर्मा, बबलू सोनी, आदि थे।

