Breaking
Mon. Mar 30th, 2026

बलदेव: एक घंटे में 10 बार ट्रिप कर रही बिजली, एसडीओ-जेई का कोई ध्यान नहीं

  • विद्युत अधिकारियों की लापरवाही के चलते परिक्रमार्थी और कस्बावासी परेशान
  • दिन में भारी तपन तो रात में चैन की नींद भी नहीं लेने दे रही बिजली
  • श्रावणमास में ब्रज चैरासी कोस परिक्रमा एवं नगर परिक्रमा के लिए उमड़ रही परिक्रमार्थियों भीड़, रात में छा रहा अंधेरा

बलदेव/मथुरा: श्रावण मास चल रहा है। गर्मी भी अपनी चरम सीमा पर है। इधर ब्रज चैरासी कोस परिक्रमार्थियों की भारी उमड़ रही है, तो नगर की परिक्रमा के लिए भी रात्रि में परिक्रमार्थियों का रैला देखा जा सकता है। इन सबके बीच विद्युत की अव्यवस्थाएं इतनी हावी हैं कि दिन छुपते ही विद्युत कटौती का ड्रामा शुरू हो जाता है। एक घंटे में कम से कम 8 से 10 बार ट्रिपिंग हो रही है। एसडीओ और जेई को इस संबंध में अवगत कराया जाय तो उनका फोन रिसीव होना तो बहुत दूर की बात अधिकतर नाॅट रिचेबल बताता है।

ब्रज चैरासी कोस परिक्रमा का एक पड़ाव बलदेव भी है। यहां ब्रजराज ठाकुर श्री दाऊजी महाराज का भव्य मंदिर होने के चलते चैरासी कोस परिक्रमार्थी अधिकतर रात्रि को विश्राम करते हैं और सुबह फिर से परिक्रमा के लिए निकलते हैं। अधिकमास होने के कारण नगरवासी और अन्य ग्रामीण क्षेत्रों से दाऊजी के भक्तजन रात्रि को परिक्रमा लगाते हैं। नगर परिक्रमा में प्रतिदिन इन दिनों भारी भीड़ देखी जा सकती है। बावजूद इसके विद्युत अधिकारियों ने कस्बा में कोई समुचित व्यवस्था नहीं की है। प्रशासनिक अधिकारियों ने इधर से आंख ही मूंद ली है।

प्रतिदिन दिन छुपते ही विद्युत अव्यवस्था इतनी हावी हो जाती है कि परिक्रमार्थियों के बदन से पसीना सूखने का नाम ही नहीं लेता। एक घंटे में कम से कम 8 से 10 बार विद्युत ट्रिपिंग नगरवासियों सहित परिक्रमार्थियों में रोष पैदा कर रही है। अधिकमात्रा में विद्युत की ट्रिपिंग होने के कारण विद्युत संयत्रों में काफी नुकसान होने की संभावना बनी रहती है।

इस संबंध में अगर बलदेव एसडीओ और जेई को अवगत कराया जाय तो उनको फोन भारी लगता है और वह उसे रिसीव में करने में बड़ा बोझ समझते हैं। रात्रि को ही कई नगरवासियों ने विद्युत की लगातार हो रही ट्रिपिंग की शिकायत हेतु एसडीओ को फोन मिलाया तो उन्होंने उठाना मुनासिब ही नहीं समझा। अधिकतर दिनों इन दोनों अधिकारियों का नंबर नाॅट रिचेबल होता है।

भीषण गर्मी में विद्युत अव्यवस्था पर भारी रोष

बलदेव नगर के समाजसेवी एवं बलदेव विकास समिति के अध्यक्ष ज्ञानेन्द्र पाण्डेय कहते हैं कि कस्बा में जो विद्युत की अव्यवस्था है वह सिर्फ और सिर्फ एसडीओ और जेई की कमी के कारण है। प्रतिदिन अघोषित विद्युत और लगातार ट्रिपिंग के कारण भीषण गर्मी हाल ए बेहाल है। परिक्रमार्थियों का पसीना सूखने नाम नहीं ले रहा। इधर अधिकारी मौज फरमा रहे हैं। जिला प्रशासन के अधिकारियों ने इस ओर बिल्कुल ध्यान ही हटा लिया है। रात्रि को परिक्रमा मार्ग में अंधेरा ही अंधेरा छा रहा है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *