Breaking
Mon. Mar 30th, 2026

मां के कोख से निकला एलियन जैसा बच्चा, त्वचा और शक्ल देख डर गए परिजन, निकाल रहा अजीब आवाजें

बरेली : उत्तर प्रदेश के बरेली में एक ऐलियन जैसा बच्चे का जन्म हुआ है। इस बच्चे की शक्ल और सूरत सामान्य बच्चों की शक्ल और सूरत से बिल्कुल अलग है। CHC बहेड़ी के डॉक्टर इस अजीबोगरीब बच्चे को देखकर हैरान रह गए। यहां तक कि परिवार के सदस्य भी बच्चे को देख कर डर गए।

जानकारी के मुताबिक, थाना बहेड़ी क्षेत्र की एक महिला ने 31 अगस्त की रात को CHC बहेड़ी में एक बच्चे को जन्म दिया है। बच्चे के शरीर पर सफेदी का असर है। यहां तक कि बच्चे का आंख, मुंह भी अलग तरह का है। यह बच्चा जन्म के बाद से ही अजीब सी आवाज निकाल रहा है और यह रोने पर सामान्य बच्चों से भी तेज आवाज निकालता है। आपको बता दें यह अजीबोगरीब बच्चा तीन दिन तक CHC में रहा। इसके बाद परिजन इसकी छुट्टी कराकर घर ले गए।

डॉक्टरों ने एलियन बच्चे के घरवालों को बताया कि इस संबंध में कोई पहचान या बयान देना अभी मुनासिब नहीं होगा। फिलहाल बच्चे के सैंपल लेकर उसे जांच के लिए भेजा जा रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक, यह बच्चा प्रथम दृष्टया हार्लेकि्वन इथियोसिस से ग्रस्त माना जा रहा है। यह बहुत दुलर्भ तरह की बीमारी है।

डॉ ने बताई बच्चे के अजीब होने की वजह

इस बच्चे को लेकर डॉ. अतुल अग्रवाल ने कहा कि ऐसे जन्मे बच्चों को हार्लेक्विन इक्थियोसिस बेबी कहा जाता है। इस बीमारी में बच्चे के शरीर में तेल बनाने वाली ग्रंथियां न होने से त्वचा फटने लगती है। आंखों की पलकें पलटने की वजह से उसका चेहरा भयानक लगता है। पूरी दुनिया में ऐसे अब तक करीब ढाई सौ मामले ही सामने आए हैं। अक्सर जन्म के दौरान, कुछ घंटों बाद ही बच्चे की मौत हो जाती है। कुछ बच्चे पांच से सात दिन भी जीवित रह जाते हैं। फिलहाल आज तीसरे दिन भी बच्चा जीवित है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *