Breaking
Thu. Feb 12th, 2026

तेलंगाना दौरे से पहले PM मोदी की रावण से तुलना, पोस्टर लगा याद दिलाए वादें

दैनिक उजाला डेस्क : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (Prime Minister Narendra Modi) आज दक्षिण भारत के राज्य तेलंगाना के दौरे पर हैं। यहां वह महबूब नगर जिले में राज्य को आज सड़क, रेल, पेट्रोलियम व प्राकृतिक गैस और उच्च शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में 13 हजार 500 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। हालांकि उनके इस दौरे से पहले एक पोस्टर वायरल हो रहा है। इस पोस्टर में प्रधानमंत्री मोदी की तुलना रावण से की गई है।

बता दें कि इस पोस्टर में प्रधानमंत्री के 10 सिर बनाकर उसमें उनके वादें लिखे गए है। इसके साथ ही उसमें ये भी कहा गया है कि उन्होंने अपने वादे पूरे नहीं किए है। इसलिए उन्हें राज्य का दौरा करने का कोई नैतिक आधार नहीं हैं।

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आज तेलंगाना के महबूबनगर में एक जनसभा है। इसमें वह रविवार को सड़क, रेल, पेट्रोलियम व प्राकृतिक गैस और उच्च शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में 13 हजार 500 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।

बीआरएस कार्यकर्ताओं ने शमशाबाद एयरपोर्ट के पास कई पोस्टर चिपकाए हैं। यहीं पर पीएम मोदी महबूबनगर जाने से पहले उतरेंगे। जो पोस्टर बीआरएस समर्थकों की तरफ से चिपकाए गए हैं, उनमें से एक में लिखा है- मोदी जी का स्वागत है। पलामुरु-रंगारेड्डी परियोजना को राष्ट्रीय दर्जा देने के आपके वादे का क्या हुआ?

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *