Breaking
Fri. Mar 6th, 2026

महिला अधिकारी ने खनन माफिया पर की कार्रवाई तो बदले में मिली मौत

  • दक्षिणी कर्नाटक के डोड्डाकलासंद्रा का कुवेम्पु नगर में एक महिला अधिकारी की निर्मम हत्या कर दी गई

नई दिल्ली : कनार्टक की राजधानी बेंगलुरु से एक स्तबध: करने वाला मामला समाने आया है। यहां एक महिला अधिकारी की उसके फ्लैट के अंदर से लाश मिली है। जिसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। मृतका की पहचान खनन और भूविज्ञान विभाग में वरिष्ठ भूविज्ञानी 43 वर्षीय के.एस प्रतिमा के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

दरअसल, 43 सीनियर भूविज्ञानी प्रतिमा ने कुछ दिन पहले अवैध अनन माफिया के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की थी, जिसके कुछ दिन बाद शनिवार की रात या रविवार तड़के उनके फ्लैट पर उनकी गला रेत कर हत्या कर दी गई। मृतका बेंगलुरु के डोड्डाकलासंद्रा का कुवेम्पु नगर में एक किराए के फ्लैट में अपने बेटे के साथ रहती थीं।

पुलिस ने बताया कि हत्यारों को गला रेतते वक्त काफी मशक्कत करनी पड़ी। एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि मृतका के भाई ने शनिवार रात को और रविवार की सुबह प्रतिमा को फोन किया था, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके वो फ्लैट पर आए और अंदर गए तो उनकी बहन की लाश पड़ी हुई थी। अधिकारी ने आगे कहा कि हम आसपास लगे सभी सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहे हैं।

मृतिका प्रतिमा के एक पड़ोसी ने न्यूज एजेंसी पीटीआई से बातचीत करते हुए बताया कि फ्लैट में वह अपने आठ साल के बेटे के साथ अकेल रहती थीं। यह एक किराए का मकान है। उनका व्यवहार सभी के साथ अच्छा था, किसी को उनसे कभी कोई समस्या नहीं हुई।

CM ने जांच का दिया भरोसा

बता दें कि हत्या की खबर फैलने के बाद कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने मामले की गहनता से जांच की बात कही है। उन्होंने कहा, हम अभी-अभी खबर इसके बारे में खबर मिली। हम इसकी जांच करेंगे। ऐसा लगता है वह अपने घर में अकेले रहती थीं, जबकि उनके पति अपने गांव में थे। अभी हत्या की वजहों का खुलासा नहीं हो सका है। हम मामले की जांच कराएंगे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *